Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शारदीय नवरात्र से ठीक एक दिन पहले सूर्यग्रहण, 178 साल बाद सूर्य और बुध होंगे एक साथ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > शारदीय नवरात्र से ठीक एक दिन पहले सूर्यग्रहण, 178 साल बाद सूर्य और बुध होंगे एक साथ
जयपुरराजस्थान

शारदीय नवरात्र से ठीक एक दिन पहले सूर्यग्रहण, 178 साल बाद सूर्य और बुध होंगे एक साथ

editor
editor Published October 12, 2023
Last updated: 2023/10/12 at 3:53 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। शारदीय नवरात्र से ठीक एक दिन पहले आश्विन कृष्ण अमावस्या पर शनिवार को साल का आखिरी कंकण सूर्यग्रहण होगा। भारत को छोडक़र यह ग्रहण अमरीका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों के अलावा अन्य देशों में रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्यरात्रि 2 बजकर 25 मिनट के मध्य अलग-अलग समय पर दिखाई देगा। ऐसे में इस ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं होगा, वहीं यहां इसका सूतक भी नहीं लगेगा। इस दिन सर्व पितृ शनैश्चरी अमावस्या भी हैं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि कंकण सूर्यग्रहण भारत को छोडक़र उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश भाग के साथ अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिमी भाग के कुछ क्षेत्र (सैनेगोल, मॉरिटेनिया आदि) में रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्यरात्रि 2 बजकर 25 मिनट के मध्य अलग-अलग समय पर दिखाई देगा। इस ग्रहण का मध्य रात्रि 11 बजकर 30 मिनट के आसपास होगा। कंकण की अधिकतम अवधि 5 मिनट 21 सैकण्ड होगी। जो उत्तरी अमेरिका के सैन एस्ट्रोनियो, कार्पस क्रिस्टी, न्यू मैक्सिको व दक्षिणी अमेरिका के पनामा, मेडेलिन, पोपायान, कैरोलिना, साउसा आदि में दिखाई देगा।भारत में सूतक नहीं ज्योतिषाचार्य डॉ.अनीष व्यास ने बताया कि आश्विन मास की अमावस्या तिथि को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। यह कंकण सूर्यग्रहण होगा, जो वलयाकार नजर आएगा, हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। जिन जगहों पर सूर्य ग्रहण दिखाई देता है, वहां ग्रहण शुरू होने से ठीक 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है। भारत में कहीं भी ग्रहण नहीं दिखने के कारण इसका सूतक भी नहीं लगेगा।सूर्य और बुध एक साथ कन्या राशि में ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि साल के अंतिम सूर्य ग्रहण से एक दुर्लभ संयोग जुड़ा है। दरअसल, 178 साल बाद ऐसा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जिस दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है, उस दिन सूर्य और बुध एक साथ कन्या राशि में रहने वाले हैं। जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा।शनि अमावस्या का संयोग ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस बार सर्वपितृ अमावस्या और सूर्यग्रहण का संयोग बन रहा है। शनिवार होने के कारण शनि अमावस्या का योग भी रहेगा। इस संयोग की वजह से देव पितृ कार्य करना और दान पुण्य करना सामान्य अमावस्या के अपेक्षा कई गुना अधिक फलदायी होगा। इस शुभ संयोग में पितरों की निमित्त जो कर्म किए जाएंगे, उनसे पितरों को संतुष्टि और मुक्ति मिलेगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

Published March 14, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी

Published March 14, 2026
जयपुर

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश

Published March 13, 2026
जयपुर

कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत

Published March 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?