Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एशिया कप 2023 : भारत के खिलाफ श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर, फाइनल में 50 रन पर सिमटी टीम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > खेल > एशिया कप 2023 : भारत के खिलाफ श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर, फाइनल में 50 रन पर सिमटी टीम
खेलदेश-दुनिया

एशिया कप 2023 : भारत के खिलाफ श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर, फाइनल में 50 रन पर सिमटी टीम

editor
editor Published September 17, 2023
Last updated: 2023/09/17 at 5:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

एशिया कप 2023 अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। 19 दिनों के इस टूर्नामेंट का आज 13वां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत ने सात और श्रीलंका ने छह बार इस खिताब को जीता है। पिछली बार भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था और अब टीम की नजर पांच साल बाद आठवीं बार इस खिताब को जीतने पर होगी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई है। यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका को भारत ने इसी साल जनवरी में 22 ओवर में 73 रन पर समेट दिया था। इतना ही नहीं यह भारत के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश ने 2014 में भारत के खिलाफ मीरपुर में 58 रन बनाए थे। 50 रन का स्कोर किसी भी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2000 में शारजाह में 54 रन पर सिमट गई थी। अब श्रीलंका ने इससे भी न्यूनतम स्कोर बनाया है। यानी श्रीलंका द्वारा बनाया गया 50 रन का स्कोर एशिया कप का भी न्यूनतम स्कोर है।

सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। फिर उन्होंने छठे ओवर में दासुन शनाका को और 12वें ओवर में कुसल मेंडिस को आउट किया। हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट लिए। उन्होंने दुनिथ वेलालगे, मदुशन और पथिराना का विकेट लिया। बुमराह ने परेरा को पवेलियन भेजा था। श्रीलंका के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए। सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं, हार्दिक ने 2.2 ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह ने पांच ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया।

 

- Advertisement -

Share News

editor September 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शादी के ई-निमंत्रण से बचें, साइबर ठग रच रहे नया जाल: पुलिस की चेतावनी
बीकानेर
बीकानेर के जूनागढ़ किले की खाई में मिला नवजात भ्रूण, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
गजल सम्राट की याद में बीकानेर में बनेगा म्यूजियम, भूमि आवंटन के निर्देश
बीकानेर
GST पंजीकरण हुआ आसान: व्यवसायों को तीन कार्यदिवस में मिलेगा नया रजिस्ट्रेशन
देश-दुनिया
राजस्थान में VDO भर्ती परीक्षा 2 नवंबर को, जानें परीक्षा से जुड़े जरूरी नियम
राजस्थान
मोहनगढ़ दोहरे हत्याकांड का खुलासा: मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद धन
बीकानेर
सुदर्शना नगर में साइबर ठगी: राकेश के तीन खातों से 4.72 लाख रुपये गायब
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने 13 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थों का किया विध्वंस
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

GST पंजीकरण हुआ आसान: व्यवसायों को तीन कार्यदिवस में मिलेगा नया रजिस्ट्रेशन

Published November 1, 2025
देश-दुनिया

ईडी ने राजस्थान और 3 राज्यों में अफीम तस्करी व ब्लैक मनी नेटवर्क पर कार्रवाई की

Published November 1, 2025
देश-दुनिया

नए बैंक नियम लागू: अब खातों में नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह बदली

Published November 1, 2025
देश-दुनिया

अलाउद्दीन को राहत नहीं, 400+ अवैध बांग्लादेशी बसाने के आरोप में ज़मानत नामंजूर

Published November 1, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?