


बीकानेर। रिश्तो की बुनावट बिगडऩे पर एक युवती ने अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मामला बीकानेर जिले के पांचू क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवती को उसके मंगेतर ने धमकाया, ऐसा आरोप लगाया गया है। पांचू थाना क्षेत्र के इस प्रकरण की जानकारी शुक्रवार को सामने आई। मृतका के पिता ने मामला पांचू थाने में दर्ज कराते आरोप लगाया कि युवती के मंगेतर ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया था, वह नहीं गई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसी से परेशान होकर उसने कुंड में कूदकर जान दे दी।बताया गया है कि जांगलू निवासी बिशनाराम मेघवाल एक खेत में रहता है। उसकी बेटी प्रियंका की चार साल पहले गजस्वरूपदेसर निवासी कोजाराम के बेटे हड़मानाराम के साथ सगाई की गई थी। दो महीने पहले मंगेतर हड़मानाराम जांगलू आया। उसने युवती को फोन करके खेत से बाहर बुलाया। युवती ने ये बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने मिलने की इजाजत नहीं दी। ऐसे में प्रियंका नहीं गई। बाद में मंगेतर नाराज हो गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पिछले तीन चार दिन से प्रियंका गुमसुम थी। मृतक के पिता का आरोप है कि शुक्रवार को भी उसे बार बार फोन किया गया। आखिरकार परेशान होकर प्रियंका ने कुंड में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है।
