Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मानसून को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन से बारिश होने के आसार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Weather > मानसून को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन से बारिश होने के आसार
Weatherराजस्थान

मानसून को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन से बारिश होने के आसार

editor
editor Published September 2, 2023
Last updated: 2023/09/02 at 1:39 PM
Share
SHARE
Share News

जयपुर। मानसून की लम्बे समय तक बेरुखी रहने और बादलों की आवाजाही कम होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। चूरू 40 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। तापमान बढ़ने के साथ हवा में नमी भी गिरकर 60 फीसदी के आसपास आ गई, जिससे उमस का असर उतना नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार सितम्बर के दूसरे सप्ताह में बारिश होने के आसार है। हालांकि अलनीनो परिस्थतियां हावी रहने से अब अच्छी बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। सुबह हवा में 62 फीसदी नमी होने से मौसम सुहाना रहा। दिन चढऩे के साथ धूप निकली। आसमां अधिकतर साफ होने से दिनभर धूप निकली रही। दोपहर में तापमान 36 डिग्री पहुंचा जो लम्बे समय बाद रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान हवा में नमी भी 43 प्रतिशत रही। इससे उमस नहीं रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। फलोदी में पारा 37.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता नहीं होने से तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

बता दें कि प्रदेश में 86 साल बाद अगस्त में सबसे कम बरसात हुई है। इस साल अगस्त महीने में केवल 30.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि राजस्थान में अगस्त महीने में बरसात का सामान्य औसत 155.7 मिलीमीटर है। करीब 80 प्रतिशत कम बरसात हुई है। इससे पहले वर्ष 1937 में 27.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। सर्वाधिक सूखा 1905 के अगस्त में रहा, जब केवल 15.2 मिमी पानी ही बरसा। इस साल प्रदेश में भरतपुर, धौलपुर, दौसा और करौली जैसे जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में केवल बूंदाबांदी ही हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर महीने में भी मानसून की बारिश के कोई खास असर नहीं है लेकिन अगर सिस्टम मिल जाता है तो कुछ बारिश जरूर होगी। इससे किसानों को राहत मिल सकती है।


Share News

editor September 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी
crime देश-दुनिया
राजस्थान में डबल हीटवेव अलर्ट, लू और धूलभरी हवाओं से बढ़ेगी परेशानी
राजस्थान
बीकानेर में हादसा, लूट और आत्महत्या की घटनाएं, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
राजस्थान में अब व्हाट्सएप पर मिलेंगे जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र
राजस्थान
देश में 15 दिन में कोरोना सक्रिय केस 20 गुना बढ़े, 5000 पार
देश-दुनिया
राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में संविदा भर्ती, 1100 पदों पर नियुक्ति
राजस्थान
रेपो रेट में 0.5% की कटौती, कर्जदारों को बड़ी राहत
Bank Business RBI
महेश जोशी केस: कोर्ट ने ईडी से गवाहों की वीडियोग्राफी पर जवाब मांगा
crime

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में डबल हीटवेव अलर्ट, लू और धूलभरी हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

Published June 6, 2025
राजस्थान

राजस्थान में अब व्हाट्सएप पर मिलेंगे जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र

Published June 6, 2025
राजस्थान

राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में संविदा भर्ती, 1100 पदों पर नियुक्ति

Published June 6, 2025
राजस्थान

राजस्थान के मेनार और खींचन बने नई रामसर साइट्स, पीएम मोदी ने सराहा

Published June 5, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?