Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पिछड़ी बस्ती के लिए बाल संस्कार केंद्र शुरू महिलाओं को मिलेगा निशुल्क रोजगार प्रशिक्षण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनूपगढ़ > पिछड़ी बस्ती के लिए बाल संस्कार केंद्र शुरू महिलाओं को मिलेगा निशुल्क रोजगार प्रशिक्षण
अनूपगढ़राजस्थान

पिछड़ी बस्ती के लिए बाल संस्कार केंद्र शुरू महिलाओं को मिलेगा निशुल्क रोजगार प्रशिक्षण

editor
editor Published August 2, 2023
Last updated: 2023/08/02 at 4:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अनूपगढ।अनूपगढ़ की समाज सेवी संस्था सेवा भारती के द्वारा पिछड़ी बस्ती के बच्चों को शिक्षित करने के लिए बाल संस्कार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। सेवा भारती के द्वारा समाजसेवियों और भामाशाहों का सहयोग लेकर पिछड़ी बस्ती के बच्चों को निशुल्क शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। आज सेवा भारती के द्वारा भामाशाह प्रिंस मिढ़ा के सहयोग से भाट बस्ती में बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया। सेवा भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि भाट बस्ती में शुरू किए गए बाल संस्कार केंद्र पर बस्ती के बच्चों को निशुल्क शिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह भुवनेश गोयल ने बच्चों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की।पाठ्य सामग्री की वितरित सेवा भारती के दिनकर पारीक ने बताया कि आज कार्यक्रम के दौरान भामाशाह भुवनेश गोयल ने बच्चों को स्कूल बैग के साथ-साथ अन्य पाठ्य सामग्री भी वितरित की है। प्रिंस छाबड़ा तथा अन्य भामाशाहों के द्वारा सेवा भारती को आश्वस्त किया गया है कि भविष्य में भी इसी तरह से सहयोग करते रहेंगे।सेवा भारती के द्वारा संचालित विभिन्न आयामों की दी जानकारी बाल संस्कार केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सेवा भारती के पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य लोगों को सेवा भारती के द्वारा संचालित विभिन्न आयामों की जानकारी दी गई। सेवा भारती के दीपक बवेजा ने बताया कि सेवा भारती के द्वारा समय-समय पर पिछड़ी बस्ती के लोगों को धार्मिक स्थलों की यात्रा निशुल्क करवाई जाती है। बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।सेवा भारती के कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह संधू ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि पिछड़ी बस्ती के बच्चों को संस्कारवान और स्वावलंबी बनाएं। सेवा भारती के द्वारा बस्ती के लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए महिला स्वावलंबन केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं जिनमें महिलाओं को रोजगार का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।सेवा भारती के अमित कुमार ने बताया कि रोजगार का प्रशिक्षण देने के पश्चात सेवा भारती के द्वारा भामाशाहो और समाजसेवियों का सहयोग लेकर पिछड़ी बस्ती के लोगों को रोजगार भी शुरू करवाया जाता है।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण के कड़े निर्देश
बीकानेर
फर्जी पेमेंट मैसेज दिखाकर 34 हजार की ठगी, आरोपी फरार
बीकानेर
बिना मान्यता स्कूल पर छापा, 100 बच्चों का भविष्य दांव पर
बीकानेर
डेहरू माता मंदिर विवाद पर हाईकोर्ट का स्टे, बीडीए की कार्रवाई रुकी
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
राशिफल
सिंथेसिस को मिला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड
बीकानेर शिक्षा
DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, तलाश जारी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है

Published April 10, 2026
राजस्थान

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Published April 9, 2026
राजस्थान

पांचवीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब छात्र हो सकेंगे फेल

Published April 8, 2026
राजस्थान

अग्निवीर भर्ती की तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक आवेदन

Published April 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?