Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अगस्त में सुस्त रह सकता है मानसून; दो दिन जयपुर-भरतपुर में बारिश का अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > अगस्त में सुस्त रह सकता है मानसून; दो दिन जयपुर-भरतपुर में बारिश का अलर्ट
जयपुरराजस्थान

अगस्त में सुस्त रह सकता है मानसून; दो दिन जयपुर-भरतपुर में बारिश का अलर्ट

editor
editor Published August 1, 2023
Last updated: 2023/08/01 at 3:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में जून से चली मानसून एक्सप्रेस की गति अब धीमी हो गई है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग को छोडक़र कल शेष जिलों में मौसम साफ रहा।
पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कल कई जगह धूप निकली, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अभी दो दिन और बारिश रहेगी। इसका असर 3 अगस्त से दिखोगा। जिसमें पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।पिछले 24 घंटे में जालोर, डूंगरपुर, जयपुर, सीकर, धौलपुर, भरतपुर, बीकानेर और झुंझुनूं जिले में बरसात हुई। बीकानेर के छतरगढ़ में 40, जयपुर के बस्सी, पावटा में 30-30, जालोर-भरतपुर में 24-24, झुंझुनूं के बिसाऊ में 20रूरू बरसात हुई। देर रात भरतपुर और अलवर के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। शेष राज्य में मौसम साफ रहा और कई जगह कल धूप निकली।मौसम केन्द्र नई दिल्ली के मुताबिक राज्य में अब अगस्त में बारिश इस बार सामान्य से कम रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अलनीनों का पॉजिटिव होना और इंडियन ओशन डायपोल (आईओडी) का न्यूट्रल कंडीशन होने के कारण इसका असर अगस्त में दक्षिण-पश्चिम मानसून पर देखने को मिल सकता है।वहीं अगस्त में वेस्टर्न विंड भी प्रभावी रह सकती है, जिसके कारण राजस्थान के पश्चिमी जिलों में अगस्त के अधिकांश दिन तेज गर्मी वाले हो सकते हैं।मौसम विभाग से जारी मॉडल के मुताबिक राजस्थान के 60 फीसदी एरिया में अगस्त में बारिश सामान्य से भी कम होने का अनुमान है।इसमें पश्चिमी राजस्थान का जोधपुर, बीकानेर संभाग के अलावा उदयपुर संभाग के कुछ जिले शामिल है। वहीं, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के जिलों में बारिश सामान्य हो सकती है।बीसलपुर बांध का गेज 4 सेमी. बढ़ा टोंक स्थित बीसलपुर बांध का गेज लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान बांध का गेज 4 सेमी. बढक़र 313.94 आरएल मीटर तक पहुंच गया।
त्रिवेणी नदी का गेज भी 10 सेमी. बढक़र 3.30 मीटर पर आ गया। बांध में वर्तमान में 1 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी की आवक हो रही है।प्रदेश में अब तक 78 फीसदी ज्यादा बरसात
रास्थान में अब तक मानसून की स्थिति देखें तो राज्य अब तक कुल 385.3रूरू बारिश हो चुकी है, जबकि जुलाई तक राज्य में 216.4रूरू बारिश होती है।इस तरह अब तक 78 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। जिलेवार स्थिति देखे तो सिरोही, बाड़मेर, पाली, जालौर में इस सीजन बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।अगले 24 घंटे क्या रहेगी मानसून की स्थिति
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक राजस्थान में आज अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा और कई जिलों में हल्की धूप निकलेगी। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत कई जगह उमस बढ़ेगी।नागौर, चूरू एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट किया है। वहीं कुछ अन्य जिलों में स्थानीय स्तर पर बादल बनने के साथ छुटपुट बारिश हो सकती है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर
लूणकरणसर में मंत्री गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों का लोकार्पण
बीकानेर
घर में काम करते समय गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बिजली पोल तोड़कर तार चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू
बीकानेर
पश्चिमी राजस्थान में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, अलर्ट जारी
बीकानेर
चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?