Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर से बॉर्डर तक शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे दूध, जल अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > शहर से बॉर्डर तक शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे दूध, जल अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें
बाड़मेरराजस्थान

शहर से बॉर्डर तक शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे दूध, जल अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें

editor
editor Published July 17, 2023
Last updated: 2023/07/17 at 4:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर।शिव मंदिरों में सोमवती अमावस्या पर जलाभिषेक।सावन के दूसरे सोमवार को बाड़मेर जिले भर के शिव मंदिरों में मेला लगा रहा। सोमवती अमावस्या व सावन सोमवार साथ होने पर मंदिर सुबह से शिव भोले के जयकारों से गूंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने अलसुबह से भगवान शिव की आराधना करना शुरू की। उन्होंने दूध, जल, गन्ना रास, शहद सहित द्रव्यों से अभिषेक किया। महिलाओं व बालिकाओं ने सावन सोमवार का व्रत रखकर खुशहाली की कामना की। दिन में पूजा अर्जना के साथ मंदिरों में भजन कीर्तन भी हुए। बाड़मेर शहर के जसदेर धाम, सफेद आकड़ा, शिव मुंडी, सफलेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, लोकू बालाजी मंदिर, निम्बेश्वर महादेव, सूजेश्वर महादेव मंदिरों में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। जगह-जगह शिवलिंग पर अभिषेक करने के साथ की पूजा अर्जना। मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब सुबह से शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने खुशहाली की कामना की। जसेदर धाम में दिनभर मेला जैसा माहौल रहा। वहीं सफेद आकड़ा में भी भक्तों की भीड़ रही। महिलाओं व युवतियों ने व्रत रखकर मन्नत मांगीं। विशेष पूजा व शिवलिंग पर जलाभिषेक व दूध चढ़ाने वाले भक्तों की कतारें लगी रहीं। पहाड़ पर स्थित शिवमुंडी में श्रद्धालु सुबह से शिव भगवान के दर्शन के लिए पहाड़ी पर सीढ़ियों से चढ़ते नजर आए। दोपहर होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली। मंदिरों में गूंजे महादेव के जयकारे सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। इसी प्रकार सीमावर्ती क्षेत्र हरपालिया में स्थित हरपालेश्वर महादेव मंदिर में भी सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों ने भगवान भोले का दर्शन-पूजन किया। शिवालयों में सुबह से ही हर हर महादेव का उद्घोष होता रहा। ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालु ने मांगी मन्नते बाड़मेर शहर से लेकर बॉर्डर तक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं अभिषेक करने पहुंचे। उपखंड मुख्यालय सेड़वा के सीमावर्ती ग्राम पंचायत हरपालिया स्थित हरपालेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के पूजारी नारायणदास सिंधी ने बताया कि सुबह से भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक से पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। इसी तरह तहसील मुख्यालय धनाऊ में सोमेश्वर महादेव मंदिर में मेला भरा। पूजारी जगदीशगिरी ने बताया की पूरे दिन भक्तों का हुजूम उमड़ा। भोले के भक्त जलाभिषेक पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। उपखंड मुख्यालय स्थित कपालेश्वर महादेव मंदिर तथा सूईयां महादेव मंदिर पर जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की।


Share News

editor July 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: अपराध, जनसमस्याओं और प्रशासनिक कार्रवाइयों की बड़ी खबरें
बीकानेर
SIR तेज, डिजिटलाइजेशन और मैपिंग पर अधिकारियों को सख्त निर्देश
बीकानेर
BKESL की जन सुनवाई में 10 शिकायतें दर्ज, शनिवार को खुले रहेंगे कैश काउंटर
बीकानेर
खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्रों पर 31 दिसंबर से होगी कार्रवाई और वसूली
राजस्थान
बीकानेर में शनिवार को बड़े पैमाने पर बिजली कटौती, कई क्षेत्र प्रभावित
बीकानेर
इमरान खान की मौत अफवाह और भारत में बड़े हमले की ISI साजिश
देश-दुनिया
सरकारी स्कूलों में जल्द 2703 व्याख्याता नियुक्त, शिक्षकों की कमी होगी पूरी
बीकानेर
महाजन में राजमार्ग पर ट्रेलर के टायर में आग, समय रहते काबू पाया गया
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्रों पर 31 दिसंबर से होगी कार्रवाई और वसूली

Published November 28, 2025
राजस्थान

परिवहन विभाग में 10 हजार वीआईपी नंबर घोटाला, 450 कर्मचारियों पर कार्रवाई

Published November 28, 2025
राजस्थान

रैपिडो ड्राइवर के खाते में आए 331 करोड़, ब्लैक मनी गिरोह बेनकाब

Published November 28, 2025
राजस्थान

दिसंबर 2025 में राजस्थान के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी 12 दिन की छुट्टियां

Published November 27, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?