Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 1 July 2023: जुलाई का पहला दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, जानें अन्य राशियों का हाल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 1 July 2023: जुलाई का पहला दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, जानें अन्य राशियों का हाल
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 July 2023: जुलाई का पहला दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, जानें अन्य राशियों का हाल

editor
editor Published July 1, 2023
Last updated: 2023/07/01 at 9:42 AM
Share
SHARE
Share News

1. मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कॉन्ट्रैक्ट का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। घर के लिए कुछ सामानों की खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा।

लकी रंग – ग्रे

लकी नंबर – 4

- Advertisement -

2. वृष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाए नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं। किसी दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा कर लेंगे। आप कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं बनाएंगे। आज के दिन यात्रा करते हुए समान या पैसों का ध्यान जरूर रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की सम्भावना है।

लकी रंग – पिंक

लकी नंबर – 6

3. मिथुन राशि

आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज देने की योजना बनाएंगे, जिससे रिश्ते में मधुरता आएगी। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आईडिया आपके दिमाग में आएंगे। ऑफिस में सीनियर का सहयोग बना रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। सेहत का खास ख्याल रखें, बहार का ऑयली खाने से बचें। करोबार में उमीद से ज्यादा फायदा होने के योग है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग है।

लकी रंग – मैरून

लकी नंबर – 3

4. कर्क राशि

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप जितनी ज्यादा कोशिश करेंगे, आपको उतनी ही सफलता मिलेगी। कागज पूरा न होने के वजह से किसी प्रशासनिक को पूरा होने में समय लग सकता है। ऑफिस में काम थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन किसी जुनियर की मदद से पूरा हो जाएगा। बच्चे आज भाई बहन के साथ पार्क में घुमने जाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, जीवनसाथी आपके मन पसंद पकवान बनाएंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। लवमेट्स आज अपने रिश्ते को लेकर घर पर बात करेंगे।

लकी रंग – सिल्वर

लकी नंबर – 9

5. सिंह राशि

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है। किसी बात को समझने में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आने से आपको प्रसन्नता होगी। आपके मनपसंद जगह पर ट्रान्सफर होने के योग बन रहे हैं। वकीलों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

लकी रंग – ग्रे

लकी नंबर – 6

6. कन्या राशि

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। सेहत आज फिट रहेगी । मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। जिससे आपको काफी धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बढ़िया रहेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान कराएंगे।

लकी रंग – पीच

लकी नंबर – 8

7. तुला राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा दे सकते हैं। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिए को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे। बच्चे आज किसी खिलौने के लिए जिद्द कर सकते हैं। आप किसी दोस्त के बर्थ-डे पार्टी में खूब एंजॉय करेंगे।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर – 6

8. वृश्चिक राशि

आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपने कार्यों को पूरा करने का प्लान बनाएंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखने का भी विचार करेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरू करने की भी सोच सकते हैं, जो की काफी लाभदायक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। सेहत के लिहाज से भी आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर – 7

9. धनु राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपकी प्रतिभा, मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी नई खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। कार्यों में पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर – 1

10. मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार की गति आज सामान्य बनी रहेगी। अपने मोबाइल का खास ध्यान रखें, नहीं तोजल्दबाजी में कहीं भूल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन ठीक है। कोई बड़ा फैसला करने के पहले थोड़ा इंतजार करें, नहीं तो कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। ऑफिस के रुके हुए सारे काम आज पूरे हो जाएंगे। बॉस आपको कोई जरूरत का सामान उपहार में देंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। गलतफहमियों को बात करके दूर करेंगे।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर – 5

11. कुंभ राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नए प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किए गए कामों से आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर – 2

12. मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे। आपकी मन से की हुई कोशिशें पूरी हो जाएगी। आप सोशल मीडिया पर नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा। बच्चे, माता-पिता के साथ बजार घूमने जाएंगे, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जाएगा। मेडिकल के छात्रों को आज किसी अनुभवी डॉक्टर से कुछ सीखने को मिलेगा। अचानक धन-लाभ होने के योग बने हुए है।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर – 2


Share News

editor July 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अधिक धन आने पर व्यक्ति नहीं बदलता बल्कि जो उसके भीतर होता है वह बाहर निकल आता है : जया किशोरी
बीकानेर
सीए परीक्षा में बीकानेर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, दिनेश राठी टॉपर
बीकानेर
मानसून की पहली बारिश में एसपी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा ढहा
बीकानेर
कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए हो रही ठगी, राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट
बीकानेर
जनधन खाता निष्क्रिय है तो तुरंत करें ये काम, नहीं तो बंद हो सकता है खाता
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खेत में सो रहे परिवार पर हमला, काश्तकार का अपहरण कर ले गए हमलावर
बीकानेर
लंबे इंतजार के बाद बीकानेर में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अनुमान फिर फेल
बीकानेर

You Might Also Like

Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 7, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 5, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 3, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 2, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?