Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारत को पाकिस्तान से पोलियो वायरस का खतरा प्रदेश के 22 जिलों में टीकाकरण अभियान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > भारत को पाकिस्तान से पोलियो वायरस का खतरा प्रदेश के 22 जिलों में टीकाकरण अभियान
बाड़मेर

भारत को पाकिस्तान से पोलियो वायरस का खतरा प्रदेश के 22 जिलों में टीकाकरण अभियान

editor
editor Published June 25, 2023
Last updated: 2023/06/25 at 4:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

 

बाड़मेर। WHO ने भारत को 27 मार्च 2014 पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया था। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान के पोलियो मुक्त नहीं होने के कारण बाड़मेर में अभी भी पल्स पोलियो की खुराक बच्चों की दी जा रही है। इसके अंतर्गत राजस्थान के 22 जिलों में उप राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज रविवार को 5 साल के बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन करीब 4 लाख से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो दवा पिलाने का टारगेट रखा है। दरअसल, उप राष्ट्रीय पल्स पोलिया अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें नर्सिंग स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी गई है। रविवार को बाड़मेर, बालोतरा के कुल सौ से ज्यादा सेंटर पर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में करीब चार लाख से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पाक-अफगान से आ सकता है वायरस जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिन्दर सिंह के मुताबिक उप राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत पल्स पोलियो की खुराक पिला रहे हैं। राजस्थान के 22 जिलों में बाड़मेर भी शामिल है। पोलियो का वायरस पाकिस्तान और अफगानिस्तान में है। बाड़मेर जिला नजदीक होने के कारण हमें भी खतरा लगा रहता है। इस अभियान सरकार ने उप राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चला रही है। भारत पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन इसका वायरस पड़ोसी देशों से आ सकता है। 5 साल तक बच्चे पोलिया खुराक से वंचित नहीं रहने पाए। अभियान के तहत 4 लाख 24 हजार बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का टारगेट है। यह प्रोग्राम तीन दिनों तक चलेगा। 22 जिलों में तीन दिन चलेगा अभियान यह पल्स पोलियो अभियान 22 जिलों में चलाया जा रहा है। जिले में 119 सेंटर पर 25 जून को बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 26 व 27 जून को करीब 400 टीमें घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाएगी। गौरतलब है कि भारत सहित विश्व के 125 देश पल्स पोलियो मुक्त हो चुके हैं लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी तक पोलियो के वायरस है। इस वजह से बाड़मेर जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोटगेट क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में लाखों की चोरी, बैंक लॉकर की चाबी भी ले गए
बीकानेर
राजस्थान में सहकारी समितियों को नया कानून देगा मजबूती
राजस्थान
मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, जंगलराज पर विपक्ष का वार
देश-दुनिया
84 बिना वेरिफिकेशन रह रहे लोग पकड़े गए, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में फेंकी गई निषिद्ध सामग्री, पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया
बीकानेर
बीकानेर में डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला मुख्य आरोपी विष्णु साध दबोचा गया
बीकानेर
नकाबपोशों ने डाली आंखों में मिर्ची, 2.80 लाख की लूट की जांच में नया मोड़
बीकानेर
दीपावली पर ट्रैफिक प्लान तैयार, बाजारों में वाहनों की नो एंट्री और विशेष पार्किंग व्यवस्था
बीकानेर

You Might Also Like

जैसलमेरबाड़मेरबीकानेरराजस्थान

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत, एक घायल, बड़ी मशक्कत से निकाला बाहर

Published December 25, 2023
बाड़मेरराजस्थान

जमीन विवाद पर दो समुदाय आपस में भिड़े, 5 घायल 2 गंभीर घायलों को किया रेफर,  क्रॉस मामले दर्ज

Published September 14, 2023
बाड़मेरराजस्थान

3 कैटेगरी के लोग घर से कर सकेंगे वोटिंग:सेक्टर अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को विधानसभा चुनाव वोटिंग की दी ट्रेनिंग

Published August 11, 2023
बाड़मेरराजस्थान

शहर से बॉर्डर तक शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे दूध, जल अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें

Published July 17, 2023
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?