Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बड़ी खबर : अजमेर सेक्स स्कैंडल पर बनी मूवी AJMER-92 पर विवाद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अजमेर > बड़ी खबर : अजमेर सेक्स स्कैंडल पर बनी मूवी AJMER-92 पर विवाद
अजमेरराजस्थान

बड़ी खबर : अजमेर सेक्स स्कैंडल पर बनी मूवी AJMER-92 पर विवाद

editor
editor Published June 8, 2023
Last updated: 2023/06/08 at 5:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अजमेर।देश का सबसे बड़ा अजमेर का सेक्स स्कैंडल एक बार फिर चर्चा में है। इस बार विवाद इस स्कैंडल पर बन रही मूवी AJMER-92 को लेकर है।इसको लेकर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों और अजमेर शरीफ दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इस फिल्म के माध्यम से एक ही कम्युनिटी के लोगों को टारगेट किया जा रहा है।उनका कहना है कि मूवी को हिंदू-मुस्लिम एंगल से जोड़ना भी गलत है।

दरगाह कमेटी की ओर से चेतावनी दी गई है कि अजमेर शरीफ दरगाह और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चेतावनी- पूरे देश में शांतिपूर्ण विरोध होगा, बैन की मांग

इंडिया मुस्लिम फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर शोएब जमाई ने देर रात ट्वीट किया कि- अजमेर दरगाह कमेटी के सदर सैयद गुलाम किब्रिया और जनरल सेक्रेटरी सरवर चिश्ती सहित कमेटी से मीटिंग करने के बाद अधिकारिक घोषणा करते हैं कि फिल्म अजमेर 92 शहर में गठित एक आपराधिक घटना में कुछ स्थानीय अपराधी शामिल थे।अगर यह फिल्म इस तक सीमित है तो हमारा कोई ऑब्जेक्शन नहीं है, लेकिन अगर षड्यंत्र के तहत अजमेर शरीफ दरगाह और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की अजमत और इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई तो फिल्मकारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

फिल्म रिलीज करने से पहले कमेटी को दिखाने की मांग

डॉक्टर शोएब ने लिखा कि बेहतर है कि रिलीज करने से पहले फिल्मकार अजमेर दरगाह कमेटी को फिल्म दिखाएं ताकि भविष्य में कोई विवाद खड़ा ना हो। फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के नाम पर नफरत फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।दरगाह के सय्यद सरवर चिश्ती की ओर से इसको लेकर फेसबुक भी पोस्ट किया गया।दरगाह के सय्यद सरवर चिश्ती की ओर से इसको लेकर फेसबुक भी पोस्ट किया गया।

खादिमों की संस्था अंजुमन ने भी की मांग

मुंबई की रजा अकेडमी और जमीअत उलमा हिंद के बाद अब खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने भी फिल्म अजमेर 92 पर पाबंदी की मांग की है। । इस फिल्म के जरिए ख्वाजा साहब की शान में की गई गुस्ताखी की निंदा की गई है।अंजुमन सचिव सरवर चिश्ती ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि इस फिल्म के जरिए हिंदू मुस्लिमों में नफरत फैलाना मंशा है। कर्नाटक चुनाव के समय द केलर स्टोरी लाई गई। अब राजस्थान में चुनाव को देखते हुए इस फिल्म को लाया गया है। फिल्म में गरीब नवाज की शान में गुस्ताखी नाकाबिले बर्दाश्त है। गरीब नवाज का दर सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र है और हर मजहब का व्यक्ति यहां आता है।

अंजुमन कमिटी के सचिव सरवर चिश्ती ने कहा कि इस फिल्म को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती और खादिम समुदाय चिश्ती फैमिली से क्यों जोड़ा जा रहा हैं ? इसमें सिर्फ पॉलिटिकल पार्टी कॉलेज के बहुत सारे स्टूडेंट्स और कर्मचारी शामिल थे। एक ही कम्युनिटी के लोगों को टारगेट करना उचित नहीं है। चिश्ती ने कहा कि इस फिल्म को हिंदू-मुस्लिम एंगल से जोड़ना गलत है।

14 जुलाई को रिलीज हो रही मूवी का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में करण वर्मा, सुमित सिंह, साजिद शिंदे और मनोज जोशी  शामिल है।

1992 का वह साल जो अजमेर के लिए काला अध्याय-डिप्टी मेयर

अजमेर के डिप्टी मेयर नीरज जैन इस फिल्म को लेकर कहा कि 1992 का वह साल जो अजमेर के लिए काला अध्याय बन गया। अजमेर के इतिहास के साथ में काला धब्बा बनकर उभरा। अजमेर में हुए ब्लैकमेल कांड में कई आरोपी आज भी फरार है और लचर कानून प्रक्रिया के कारण अपराधी बच गए।जैन ने कहा कि बच्चियों को भविष्य में सीख देने के लिए इस प्रकार की वेब सीरीज बनती है तो वह इसका स्वागत और अभिनंदन करते हैं। इसका सर्च अजमेर की जनता के सामने आएगा तो अजमेर और देश के लिए बहुत अच्छा होगा।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
सुसाइड मामले में मोर्चरी के बाहर धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग – Bikaner News
बीकानेर
गैंगस्टर महिमामंडन पर सख्ती, सोशल मीडिया एक्टिविटी पर होगी कार्रवाई – Rajasthan News
बीकानेर
19 लोगों को कुचलने के मामले में मुख्य आरोपी को जमानत
बीकानेर
होर्मुज पर तनाव बढ़ा, अमेरिका-ईरान के बीच टकराव तेज
देश-दुनिया
ढाणी में भीषण आग से गरीब परिवार का सबकुछ राख, लाखों का नुकसान
बीकानेर
झूठे एक्सीडेंट केस से इंश्योरेंस क्लेम का प्रयास, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर
फर्जी हस्ताक्षर से खाते से करोड़ों की निकासी, बैंक कर्मचारियों पर आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है

Published April 10, 2026
राजस्थान

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Published April 9, 2026
राजस्थान

पांचवीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब छात्र हो सकेंगे फेल

Published April 8, 2026
राजस्थान

अग्निवीर भर्ती की तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक आवेदन

Published April 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?