Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 8 June 2023: इन 4 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, जानिए अपना दैनिक राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 8 June 2023: इन 4 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, जानिए अपना दैनिक राशिफल
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 June 2023: इन 4 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, जानिए अपना दैनिक राशिफल

editor
editor Published June 8, 2023
Last updated: 2023/06/08 at 11:12 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। घर में खुशहाली का माहौल होगा। आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कोई कोर्ट कचहरी का मामला है तो आज उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी सुंदर जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। सीनियर्स के सहयोग से अपनी नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी सैलरी बढ़ेगी। आप इस दौरान काम के सिलसिले में बहुत व्यस्त रहेंगे परिवार को कम समय दे पाएंगे।

लकी रंग – भूरा

लकी नंबर- 8

- Advertisement -

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। आप घूमने फिरने की शौकीन है तो आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। नौकरी के मामले में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। आपकी नई ऊर्जा आपको सफलता के क्षेत्र में काफी आगे पहुंचाएगी। जो लोग विज्ञान तथा कानून से जुड़े हैं उनके लिए समय अनुकूल है अपने सीनियर्स के साथ तालमेल बनाकर चलें। आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगा। इस दौरान किन्हीं कारणों से लंबी यात्रा हो सकती है। जिससे आप अनुभव के साथ कुछ सीखेंगे।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 7

मिथुन राशि

आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपके परिवार में सुख और शांति रहेगी। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी प्रयासों से अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आपके लिए दिन अच्छा है। आपकी संतान के लिए कोई विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा चारों ओर खुशी और उल्लास का माहौल रहेगा आपको शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें पौष्टिक आहार लें।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 5

कर्क राशि

आपके लिए आज का दिन बदलाव लाने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम करने की आपकी इच्छा बढ़ेगी। रोजगार में बदलाव तथा वेतन वृद्धि के संकेत है। लेकिन आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें। परिवारिक जीवन ठीक रहेगा बड़ों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। आपको आपके दोस्तों का साथ मिलेगा। आप उनके साथ समय बिताएंगे, और कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर- 3

सिंह राशि

आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस में संभावनाएं बढ़ेंगी। बिजनेस से संबंधित कोई यात्रा हो सकती है। जिससे आपको बिजनेस बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपके साथ नए कस्टमर जुड़ेंगे, और आपको बेहतर आर्थिक लाभ होगा। आप अपने सहयोगियों की हेल्प करने में आगे रहेंगे। काफी दिनों बाद आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। इससे आपके परिजनों और आपको खुशी मिलेगी। इस दौरान आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे। सभी से शांति से व्यवहार करेंगे। सबकी जरूरतों को जानने की कोशिशें करेंगे। जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

लकी रंग – सिल्वर

लकी नंबर- 5

कन्या राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याएं दूर होंगी। आपकी नौकरी परमानेंट हो जाएगी। जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी, घर पर पार्टी का आयोजन करेंगे। आप की आध्यात्मिक सोच बढ़ेगी। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। ट्रांसपोर्ट के व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान सतर्क रहना चाहिए। कोई भी फैसला लेने के पहले अपने बड़ों से मदद लें। आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। परंतु कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। यह खर्च किसी धार्मिक कार्यों के लिए हो सकता है। आपका पारिवारिक जीवन रहेगा। आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा।

लकी रंग – पिंक

लकी नंबर- 4

तुला राशि

आज आपका दिन उम्मीद भरा रहेगा। साथ ही आपके जीवन में नया मोड़ लाने वाला साबित होगा। आपके व्यापार में बेहतर उन्नति के योग बन रहे हैं। आपके वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं में कमी आएगी। आपकी संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। परीक्षा में अच्छे परिणाम आएंगे। अचानक आपको कहीं से धन लाभ की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन सुख-समृद्धि और शांतिपूर्ण रहेगा। पहले किए गए किसी निवेश से अच्छा प्रॉफिट होगा।

लकी रंग – ग्रे

लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लाने वाला रहेगा। आपको किसी प्रतियोगिता में विजयश्री हासिल हो सकती है। आप किसी नए कार्य की रूपरेखा बनाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। किसी बाहरी व्यक्ति के जुड़ने से आपको व्यापार में लाभ होगा। आपके परिजनों का आपको सहयोग मिलेगा। आप कोई मकान या कोई अन्य प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर आपके परिवारवालों के साथ चर्चा करेंगे। आप पारिवारिकस्थितियों को सुधारने में सफल रहेंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें। अपनी सेहत का ध्यान दें।

लकी रंग – मैरून

लकी नंबर- 7

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों के प्रभावशाली परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगी। आप इस दौरान कोई कोचिंग खोलने मन बना सकते हैं। लेकिन आप लापरवाही में कोई भी निर्णय ना लें। आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा। आपका उत्साह बढ़ेगा और आप अपने कार्य को बहुत अच्छी तरह कर पाएंगे। आप अपने रिश्तेदारों से मेलजोल बनाकर चलेंगे। एक से अधिक स्रोतों से आमदनी के योग हैं। आपका आर्थिक संतुलन ठीक बना रहेग। आपकी संतान कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 9

मकर राशि

आज आपके लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने परिवार में खुशियां बांटेंगे। हर तरह से उनकी जरूरतें पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप आज अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ अनबन खत्म होगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके अनुकूल होंगी। आप लगन के साथ अपने कार्य पर फोकस करेंगे। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा होगी। खुद के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा। कॉमर्स के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। शानदार मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

लकी रंग -पर्पल

लकी नंबर- 8

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपके करियर का ग्राफ ऊंचाई पर रहेगा। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास रहेगा आपको आपके भाई बहनों का साथ मिलेगा उनके साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। संतान की उन्नति हो सकती है। आप यदि मकान यह कोई संपत्ति खरीदने का प्लान कर रहे हैं और प्रयास कर सकते हैं। जंक फ़ूड खाने से बचें आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

लकी रंग – ब्राउन

लकी नंबर- 2

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पर्यटन एवं विज्ञापन का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अपॉर्चुनिटी मिल सकती। आपका परिवारिक जीवन शानदार रहने वाला है। आप स्थितियों को धैर्य से संभालेंगे। खेल से जुड़े लोगों को अपना भविष्य संवारने का अवसर मिलेगा। आप किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो समय आपके अनुकूल है। अपने स्वास्थ्य की बेहतरीन के लिए प्राणायाम शुरू करेंगे। व्यापार अथवा किसी परीक्षा से संबंधित कोई यात्रा पर जा सकते हैं। इसमें आपको सफलता मिलेगी। घर परिवार से आशीर्वाद लेकर निकले।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 5


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

13 दिन से लापता 8 वर्षीय बालक का शव इंदिरा गांधी नहर में मिला – Bikaner News
बीकानेर
मि. राजस्थान बॉडी बिल्डिंग में RK Fitness Gym बीकानेर के कुशाल नाथ का डबल गोल्ड – Bikaner News
बीकानेर
मूंगफली से भरा ट्रक गायब, चालक पर लाखों के गबन का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
2500 करोड़ घोटाले के बाद PHED के पेयजल प्रोजेक्ट अब AI निगरानी में – Rajasthan News
राजस्थान
500% टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप के भारत दौरे के संकेत – National News
देश-दुनिया
नोखा में रोडवेज बस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर कैमल फेस्टिवल में मनोरंजन तो रहा, पर ऊँट और पालक उपेक्षित – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 15 वर्षीय बालक की स्प्रे पीने से मौत, परिवार में शोक – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published January 12, 2026
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published January 8, 2026
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published January 1, 2026
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published December 31, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?