Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अनकंट्रोल जीप ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में मौके पर हुई मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनुपगढ > अनकंट्रोल जीप ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में मौके पर हुई मौत
अनुपगढराजस्थान

अनकंट्रोल जीप ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में मौके पर हुई मौत

editor
editor Published June 4, 2023
Last updated: 2023/06/04 at 5:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अनूपगढ।अनूपगढ़ विधानसभा की घडसाना मंडी के नेशनल हाइवे 911 पर गांव 12 एमडी के मोड़ के पास आज अनियंत्रित लोक परिवहन बस की पिकअप, मोटरसाइकल और जीप से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार सुभाष भाम्भू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चार वाहनों की टक्कर होते ही गांव 12 एमडी के मोड़ के पास लोगों की भारी भीड़ जुट गई।मृतक सुभाष भाम्भू अनूपगढ़ के गांव हिशामकी का निवासी था। चार वाहनों की टक्कर में एक 6 वर्षीय बालक भी घायल हो गया। जिसे घड़साना की राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। चारों वाहनों की टक्कर होते ही सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर घडसाना पुलिस मौके पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मृतक सुभाष अपने मोटरसाइकिल के साथ गांव 12 एमडी के मोड पर खड़ा था।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप चालक पिकअप को लेकर घडसाना से अनूपगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान गांव 12 एमडी मोड़ के पास पहुंचा तो उसने अचानक से पिकअप को 12 एमडी की ओर मोड़ दिया। उसी समय पिकअप के पीछे लोक परिवहन बस भी आ रही थी। लोक परिवहन बस के चालक ने बस को रोकने का काफी प्रयास किया। मगर बस अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गई। पिकअप और बस की टक्कर होते ही बस गांव 12 एमडी के मोड़ परखड़े मोटरसाइकिल से टकराते हुए उसके पास ही जीप से भी टकरा गई। चारों वाहनों की टक्कर होते ही बस चालक और पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस जैसे ही इस दुर्घटना की सूचना घडसाना थाना पुलिस को मिली तो पुलिस प्रशासन भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस प्रशासन के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से नेशनल हाईवे से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि मृतक सुभाष के शव को घडसाना के राजकीय चिकित्सालय में रखवा दिया गया है और 6 वर्षीय घायल बच्चे का इलाज भी घडसाना चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त सुभाष(35) पुत्र राजाराम भाम्भू निवासी हिशामकी के रूप में हुई है। इस दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी पहुंच चुके हैं।रिश्तेदारों को छोड़ने आया था मिली जानकारी के अनुसार सुभाष भांभू बाइक पर अपने किसी रिश्तेदार को बस स्टैंड छोड़ने के लिए आया था और उसका भाई दौलत राम जीप लेकर किसी काम के लिए घड़साना जा रहा था। जैसे ही दोनों गांव 12 एमडी के मोड़ पर पहुंचे तो दौलत राम जीप से उतरकर पास में बाइक पर खड़े अपने भाई सुभाष से बाते करने लगा। इस दौरान बस बाइक से टकराते हुए दौलत राम की जीप से टकरा गई। दौलत राम की जीप उसका 6 वर्षीय बेटा भी सवार था, उसे भी इस दुर्घटना में चोट लगी है जिसका इलाज घड़साना में चल रहा है।संयुक्त परिवार में रहता था सुभाष मृतक सुभाष के रिश्तेदारों ने बताया कि वह संयुक्त परिवार में रहता था। मृतक सुभाष के परिवार में उसके पिता राजाराम भाम्भू, माता कमला देवी,पत्नी गीता देवी 9 वर्षीय बेटी चीनू,3 वर्षीय बेटा आजेश,बड़ा भाई भजन लाल, छोटा भाई दौलत और दोनों भाइयों के बीवी और बच्चों के साथ रहता था। यह सभी खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीकर में तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई, आग लगने से पूरी तरह जली
सीकर
बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी
राजस्थान
बीकानेर में छात्रा हत्याकांड का खुलासा, तीन दिन बाद आरोपी युवक हिरासत में
बीकानेर
बीकानेर में गजनेर पुलिया के पास खुला नाला बना खतरा, कार गिरी अंदर
बीकानेर
आज का राशिफल – स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, पारिवारिक मामलों में रखें संयम
राशिफल
बीकानेर: लाठी-सरियों से हमला, कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर: पेड़ काटते समय गिरा पेड़, 17 वर्षीय नाबालिग की मौत
बीकानेर
नेशनल हाईवे-62 पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
राजस्थान

हिजाब पर रोक से छूटी परीक्षा, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब – Rajasthan News

Published February 22, 2026
राजस्थान

संभाग कार्यालय में भाजपा बैठक, 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर जोर

Published February 20, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा

Published February 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?