Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 18 May 2023: आज इन राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़िए दैनिक राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 18 May 2023: आज इन राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 May 2023: आज इन राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़िए दैनिक राशिफल

editor
editor Published May 18, 2023
Last updated: 2023/05/18 at 10:43 AM
Share
SHARE
Share News

मेष राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा। आर्ट, मीडिया से जुड़े लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलने के योग हैं। आपको ऑफिस में आपके कार्यों के लिए सम्मान मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट आपको दिया जाएगा आप उसे बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आप सेहत का खास ख्याल रखें।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर- 5

- Advertisement -

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। आप अपने बिजनेस में कोई नई शुरुआत करेंगे। आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी। लोगों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान आप नए लोगों से मिलेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। कई माध्यमों से धन कमाने के मौके मिलेंगे। इस दौरान आप ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग बनी रहेगी। कुछ पारिवारिक खर्चें होंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें, अपने खानपान का ध्यान दें।

लकी रंग – पिंक

लकी नंबर- 7

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके परिवार का माहौल सुखद रहेगा। आपसी तालमेल देखकर आपको खुशी होगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ शानदार रहेगी। किए गए प्रयासों में दोगुना लाभ होगा। आप आर्थिक तौर पर खुद को मजबूत पायेंगे। जो लोग चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़ें हैं, उनके लिए उत्तम समय है। कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। आप लवमेट्स के साथ किसी मनपसंद जगह जाने का प्लान बनाएंगे। इस दौरान आपके कुछ खर्चे भी होंगे। आपको क्रोध करने से बचना चाहिए किसी से भी बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। मन शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 4

कर्क राशि

आज दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नए फैसले लेंगे। आपकी आर्थिक दशा में अच्छा बदलाव आएगा। कोई बिजनेस ट्रिप भी कर सकते हैं। आपको सुखद अनुभव के साथ मानसिक सुकून मिलेगा। आप परिवार के खुशहाल माहौल में दिन बिताएंगे। कार्यस्थल पर आप सतर्क रहेंगे। विरोधी कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। लिया गिया निर्णय आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

लकी रंग – सिल्वर

लकी नंबर- 5

सिंह राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपको आपके करियर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मिलेंगी आपका कोई सरकारी काम बनेगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपको नौकरी में लाभ होगा। आपको नई दिशा मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी लाइफस्टाइल में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। संतान की ओर कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यह शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी की हो सकती है। कहीं बाहर उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे।

लकी रंग – गोल्डन

लकी नंबर- 2

कन्या राशि

आज आपका दिन खास रहने वाला है। व्यापार जगत से जुड़े हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन कर छात्र कामयाबी पा सकेंगे। जीवनसाथी से आपकी अच्छी अंडरस्टैंडिंग रहेगी। आप आनंदित महसूस करेंगे। प्रापर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर कागजी कार्यवायी ध्यान से करें। व्यापारिक गतिविधियों में सक्सेस मिलने से आर्थिक क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं। फिटनेस के लिए व्यायाम करें।

लकी रंग – पीच

लकी नंबर- 4

तुला राशि

आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य होगा। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आप कुछ समय संगीत सुनने में बिताएंगे। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नई नौकरी ज्वाइन करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। ऑफिस में आपको किसी बडे प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आप अपने घर के लिए आज कुछ योजनाएं बनाएंगे। घर में किसी की सेहत को लेकर आप डॉक्टर से सुझाव लेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

लकी रंग – सफेद

लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन उम्दा रहेगा। आप किसी बिजनेस में धन निवेश करेंगे। आप व्यापार संबंधी कोई नई योजना शुरू करेंगे। अपने व्यापार को आगे ले जाएंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। आप कुछ दान पुण्य का काम भी करेंगे। जरूरतमंद बच्चों को उनके जरूरत की चीजें बाटेंगे। किसी लम्बी यात्रा से बचें। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी संतान का भाग्योदय होगा। अच्छे स्वास्थय के लिए आप व्यायाम करें। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है, जीवनसाथी आपके भावनाओं की कद्र करेंगे।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 9

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। आप अपने बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आपको आपके सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपको कई जगह घूमने का मौका मिलेगा। आप बहुत कुछ नया सीखेंगे। आपकी जॉब में सैलरी बढ़ने के योग हैं। कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सतर्क रहें। आप अपने बड़बोलेपन से बचें। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 4

मकर राशि

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको परिवार का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां खत्म होंगी। कार्यस्थल पर आज आपकी भागदौड़ ज्यादा रहेगी। व्यापार में अच्छे लाभ के योग हैं। इस दौरान किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। लेनदेन करते समय खास ध्यान रखें। आप अपना कुछ समय परिवार और दोस्तों के साथ गुजारें या मनोरंजन के लिए भी निकालें, अच्छा महसूस करेंगे। काफी समय से रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपको मेहनत का फल मिलेगा।

लकी रंग – काला

लकी नंबर- 7

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कार्यस्थल पर अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अपनी कड़ी मेहनत से विरोधियों को चुनौती दे पाएंगे। आपका नए कार्यों में मन लगेगा। आप अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। नौकरी में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। इस दौरान आप आलस्य को अपने ऊपर हावी ना होने दें, साथ ही वाणी में कड़वाहट से बचें। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप डॉक्टर से सलाह लेंगे। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 5

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपना कोई बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके निजी रिश्तों में सुधार आएगा। पार्टनरशिप में किए गए व्यवसाय में आर्थिक फायदा मिलेगा। इस दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपके घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य सपन्न होगा। आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहें। बेवजह गुस्सा करने से बचें। मानसिक शान्ति के लिए योग करें। आपके जीवन में नवीन विचारों का संचार होगा। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है।

लकी रंग – सैफरन

लकी नंबर- 1


Share News

editor May 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेत में सो रहे परिवार पर हमला, काश्तकार का अपहरण कर ले गए हमलावर
बीकानेर
लंबे इंतजार के बाद बीकानेर में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अनुमान फिर फेल
बीकानेर
नोखा में अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से मिली पिस्टल
crime बीकानेर
देश की पहली डिजिटल जनगणना में लोग खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
देश-दुनिया
UPSC ने 241 पदों पर भर्ती निकाली, ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका
बीकानेर
सीएम भजनलाल कल बीकानेर दौरे पर, शिविर में लेंगे हिस्सा
बीकानेर
अंबेडकर सर्किल पर ट्रेलर की टक्कर से मची अफरा-तफरी
बीकानेर
राजस्थान में छात्रों के नाम पर 1800 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
crime राजस्थान

You Might Also Like

Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 7, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 5, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 3, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published July 2, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?