Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कुंए की मोटर सही कर रहे तभी आ गया करंट एक की मौत दो घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनूपगढ़ > कुंए की मोटर सही कर रहे तभी आ गया करंट एक की मौत दो घायल
अनूपगढ़राजस्थान

कुंए की मोटर सही कर रहे तभी आ गया करंट एक की मौत दो घायल

editor
editor Published May 10, 2023
Last updated: 2023/05/10 at 5:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अनूपगढ। अनूपगढ़ में 11 हजार केवी की बिजली तार से करंट लगने पर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। खेत के कुएं में लगी मच्छी मोटर सही करते समय हादसा हुआ। जिसके बाद तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर भवानी सिंह (35) पुत्र करनी सिंह निवासी पुराना बिंजोर, गांव 94 जीबी में अपने खेत में समनदीप सिंह (30) पुत्र हरनाम सिंह निवासी पुरानी बिंजोर और रामस्वरूप (28) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी गांव 6 एमएसआर के साथ मच्छी मोटर को सही करने का काम कर रहा था। भवानी सिंह ने इन दोनों को अपने खेत में मजदूरी करने के लिए बुलाया हुआ था।ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।तीनों खेत के कुएं में मच्छी मोटर को सही कर रहे थे। मोटर को बाहर निकालने के लिए लोहे की तिपाई को जब तीनों ने खड़ा करना शुरू किया, तो ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन से लोहे की तिपाई टकरा गई और लोहे की तिपाई में करंट दौड़ गया। जिससे तीनों करंट की चपेट में आ गए।तीनों का शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पहुंचे और तीनों को अनूपगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामस्वरूप को मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल में भवानी सिंह और समनदीप का इलाज जारी है।हादसे के बाद रामस्वरुप के चाचा का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक के चाचा गोपीराम ने बताया कि रामस्वरुप के पिता लक्ष्मण राम की 1994 में अनूपगढ़ से हरिद्वार जाते समय बठिंडा में हुए रेल बम धमाके में मौत हो गई है। तब से रामस्वरूप अपनी मां मीराबाई और बड़े भाई रामचंद्र और अपनी पत्नी राम श्री के साथ चाचा गोपीराम के साथ ही रह रहा था। रामस्वरूप के विवाह को 6 साल हो चुके हैं।

हादसे के बाद रामस्वरुप के चाचा का रो-रो कर बुरा हाल है। जिनका ग्रामीण ढांढस बंधा रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

दो दोस्तों से जातिसूचक गालियां, विरोध करने पर बेरहमी से की मारपीट
बीकानेर
सूने मकान के ताले तोड़ नकदी और महंगा कैमरा चोरी
बीकानेर
ढाणी में घुसकर महिला से मारपीट, सिर पर वार का आरोप
बीकानेर
चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया
बीकानेर
पीबीएम में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक व्यास के बयान से हड़कंप
बीकानेर
शिक्षा विभाग में पेंशन स्वीकृति में देरी पर अफसर होंगे जिम्मेदार
बीकानेर
बीकानेर में आज आयोजित होगी ठाकुर जी भजन संध्या, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
बीकानेर
बीकानेर में करंट लगने से 15 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की झपकी से पांच लोगों की मौत

Published February 14, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, बीकानेर सहित कई जिलों में बारिश के आसार

Published February 14, 2026
राजस्थान

थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर पर सस्पेंस बरकरार

Published February 14, 2026
बीकानेरराजस्थान

राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर रोक, ट्री प्रोटेक्शन कानून जल्द

Published February 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?