Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीबीएम – एलईडी पर डिस्प्ले होगा ड्यूटी डॉक्टरों का चार्ट, विज्ञापन भी लिए जाएंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > PBM Hospital > पीबीएम – एलईडी पर डिस्प्ले होगा ड्यूटी डॉक्टरों का चार्ट, विज्ञापन भी लिए जाएंगे
PBM Hospitalबीकानेर

पीबीएम – एलईडी पर डिस्प्ले होगा ड्यूटी डॉक्टरों का चार्ट, विज्ञापन भी लिए जाएंगे

editor
editor Published May 9, 2023
Last updated: 2023/05/09 at 3:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल के वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें वार्ड इंचार्ज, नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर के नाम और उनके मोबाइल नंबरों की जानकारी एलईडी डिस्प्ले में दिखाई देंगे। पीबीएम हॉस्पिटल ने वार्डों के बाहर एलईडी डिस्प्ले लगाने के लिए टेंडर कॉल किए हैं। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 50 एलईडी की खरीद आरएमआरएस बजट से की जाएगी। एलईडी डिस्प्ले का संचालन और उसका मेंटेनेंस निजी फर्म को दिया जाएगा।
डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिले तो मरीज कर सकेंगे शिकायत
वार्डों के बाहर एलईडी डिस्प्ले लगाए जाने के बाद मरीज और उसके तीमारदार ड्यूटी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के वार्ड में नहीं होने की स्थिति में कंट्रोल रूम तक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। वर्तमान में रात की ड्यूटी करने वाले डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को ढूंढना या उसके बारे में पता करना मरीजों के लिए काफी मुश्किल काम है। लेकिन डिस्प्ले लगने के बाद उस पर लिखे मोबाइल नंबरों से वे उनसे सीधा संपर्क कर सकेंगे।
पीबीएम हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रमोद कुमार सैनी ने बताया कि वार्डों के बाहर एलईडी डिस्प्ले लगाने के बाद वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को स्टाफ की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही वार्ड इंचार्ज और स्टाफ भी जिम्मेदारी से काम करेगा। उन्होंने बताया कि डिस्प्ले में कंट्रोल रूम के नंबर भी होंगे, जिससे वार्डों में होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में बताया जा सकेगा। डॉ. सैनी ने बताया कि एलईडी डिस्प्ले में प्राइवेट विज्ञापन भी लिए जाएंगे, जिससे राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) की आय में भी इजाफा होगा।
एलईडी पर ड्यूटी स्टाफ की मिलेगी पूरी जानकारी: सोनी
पीबीएम हॉस्पिटल के मरीजों को मिलने वाला इलाज सुलभ और सहज हो, इसी दिशा में काम किया जा रहा है। नई-नई मशीनों की खरीद की गई है, ताकि मरीजों को जांचों के लिए भटकना नहीं पड़े। हॉस्पिटल के कार्मिकों की ड्यूटी और उनके आने-जाने के समय की जानकारी मरीजों को मिल सके, ऐसी व्यवस्था एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से की जाएगी। – डॉ. गुंजन सोनी, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज बीकानेर


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रैंप पर चमके नन्हे सितारे, बीकानेर में किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में दिनभर की बड़ी खबरें, अपराध से लेकर विकास तक हलचल – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में आवारा कुत्तों का आतंक, सड़क हादसे बढ़े – Bikaner News
बीकानेर
यूरिया जमाखोरी पर सख्ती, 27 विक्रेताओं को नोटिस – Bikaner News
बीकानेर
अलवर में धार्मिक स्थल पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार – Rajasthan News
बीकानेर
अरुणाचल पर चीन की चाल, भारत का सख्त जवाब – National News
देश-दुनिया
खाजूवाला ईंट भट्टे में आग, दो मजदूर झुलसे – Bikaner News
बीकानेर
पगड़ी के नाम पर ठगी, विरोध पर युवक से मारपीट – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

रैंप पर चमके नन्हे सितारे, बीकानेर में किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन

Published April 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दिनभर की बड़ी खबरें, अपराध से लेकर विकास तक हलचल – Bikaner News

Published April 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में आवारा कुत्तों का आतंक, सड़क हादसे बढ़े – Bikaner News

Published April 12, 2026
बीकानेर

यूरिया जमाखोरी पर सख्ती, 27 विक्रेताओं को नोटिस – Bikaner News

Published April 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?