Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरसों की सरकारी खरीद को 50 क्विंटल करने की मांग, कम खरीद के चलते किसान परेशान, दूसरे स्थान पर जाकर बेचने को मजबूर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनूपगढ़ > सरसों की सरकारी खरीद को 50 क्विंटल करने की मांग, कम खरीद के चलते किसान परेशान, दूसरे स्थान पर जाकर बेचने को मजबूर
अनूपगढ़राजस्थान

सरसों की सरकारी खरीद को 50 क्विंटल करने की मांग, कम खरीद के चलते किसान परेशान, दूसरे स्थान पर जाकर बेचने को मजबूर

editor
editor Published May 8, 2023
Last updated: 2023/05/08 at 7:53 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अनूपगढ। अनूपगढ़ की नई धान मंडी में सरकार ने सरसों की सरकारी खरीद शुरू कर दी है और इन दिनों नई धान मंडी में किसान में सरसों की फसल बेचने के लिए जा रहे है। सरकार द्वारा एक किसान से मात्र 25 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद ऑनलाइन की जा रही है, जिससे किसानों को समस्या आ रही है।अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी ने केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को पत्र भेजकर सरसों की सरकारी खरीद प्रत्येक किसान से 25 क्विंटल की बजाय 50 क्विंटल करने की मांग की है। ताकि किसानों को अपनी सरसों की फसल किसी दूसरे स्थान पर बेचने के लिए भटकना न पड़े।सरसों खरीद सीमा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी ने केंद्रीय राज्य मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि अनूपगढ़ में पिछले साल प्रत्येक किसान से 40 क्विंटल सरसों की खरीद ऑलाइन की गई थी, लेकिन वर्तमान में ये मात्र 25 क्विंटल ही की जा रही है, जो न्याय संगत नहीं है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है। किसान अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए संकट का सामना कर रहा है। विधायक संतोष बावरी ने पत्र के माध्यम से सरकार से मांग की है कि प्रत्येक किसान की सरसों की फसल ऑनलाइन 25 क्विंटल की बजाय 50 क्विंटल तक खरीद की जाए।विधायक ने पत्र में बताया कि इस बार पाले और कोहरे के कारण भी किसानों की सरसों की फसल खराब हुई है, उस फसल खराबे का मुआवजा भी अभी तक किसानों को नहीं मिला है। विधायक ने बतायाकि किसानों को बाजार भाव भी सही नहीं मिल रहे हैं।किसान हो रहे है परेशान अनूपगढ़ की नई धान मंडी में सरसों की फसल बेचने आए किसान गुरमीत सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा एक किसान से मात्र 25 क्विंटल सरसों ऑनलाइन खरीद की जा रही है, जबकि 1 किसानों के खेत में इससे भी ज्यादा सरसों की फसल की उपज हुई है। सरकार के द्वारा मात्र 25 क्विंटल खरीद किए जाने के बाद शेष बची फसल को उन्हें किसी अन्य स्थान पर बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ता हैऔर फसलों का भाव भी सही नहीं मिल पाता।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

दो दोस्तों से जातिसूचक गालियां, विरोध करने पर बेरहमी से की मारपीट
बीकानेर
सूने मकान के ताले तोड़ नकदी और महंगा कैमरा चोरी
बीकानेर
ढाणी में घुसकर महिला से मारपीट, सिर पर वार का आरोप
बीकानेर
चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया
बीकानेर
पीबीएम में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक व्यास के बयान से हड़कंप
बीकानेर
शिक्षा विभाग में पेंशन स्वीकृति में देरी पर अफसर होंगे जिम्मेदार
बीकानेर
बीकानेर में आज आयोजित होगी ठाकुर जी भजन संध्या, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
बीकानेर
बीकानेर में करंट लगने से 15 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की झपकी से पांच लोगों की मौत

Published February 14, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, बीकानेर सहित कई जिलों में बारिश के आसार

Published February 14, 2026
राजस्थान

थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर पर सस्पेंस बरकरार

Published February 14, 2026
बीकानेरराजस्थान

राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर रोक, ट्री प्रोटेक्शन कानून जल्द

Published February 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?