Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बिजली सप्लाई सही करते दो युवकों के आया करंट, दोनों की दर्दनाक मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनूपगढ़ > बिजली सप्लाई सही करते दो युवकों के आया करंट, दोनों की दर्दनाक मौत
अनूपगढ़राजस्थान

बिजली सप्लाई सही करते दो युवकों के आया करंट, दोनों की दर्दनाक मौत

editor
editor Published May 3, 2023
Last updated: 2023/05/03 at 4:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अनूपगढ। अनूपगढ़ में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। ट्यूबवेल की बिजली सप्लाई सही करते समय दो व्यक्ति करंट की चपेट में आ गए। खेत का मालिक कमलजीत सिंह (45) बुधवार करीब 2.30 बजे ट्यूबवेल के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई की तार सही कर रहा था। इस दौरान करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कमलजीत सिंह को बचाने के लिए जब उसका साथी हजारीलाल मौके पर पहुंचा, तो वो भी करंट की चपेट में आ गया। घटना क्षेत्र की घडसाना मंडी के निकटवर्ती गांव 2 एमडी की है।
दोनों व्यक्ति करंट लगने से अचेत होकर नीचे गिर गए। जिन्हें ग्रामीणों ने अचेत अवस्था में घड़साना के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को सरकारी अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना घड़साना पुलिस थाने में दी। सूचना मिलने पर थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि गांव 2 एमडी में स्थित कमलजीत सिंह (45) पुत्र गमदूर सिंह निवासी गांव पतरोडा अपने काश्तकार हजारी लाल (45) पुत्र मुंशी लाल निवासी पतरोडा के साथ खेत में काम कर रहा था। इस दौरान पानी लगाने के लिए ट्यूबवेल चलाई हुई थी। अचानक ट्यूबवेल बंद हो गया। उन्होंने जब आसपास ग्रामीणों से बिजली सप्लाई के बारे में पूछा, तो पता चला कि सप्लाई चालू है और ट्यूबवेल के पास लगे हुए ट्रांसफार्मर से तार हट गया है।
तार को सही करते समय हुआ हादसा
ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई की तार खराब होने पर जब कमलजीत उसे सही कर रहा था, तो अचानक कमलजीत को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। कमलजीत के शोर मचाने पर हजारीलाल उसे बचाने के लिए मौके पहुंचा। जब हजारीलाल ने कमलजीत को बचाने का प्रयास किया, तो करंट ने हजारीलाल को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि उस समय ट्यूबवेल के पास नीचे पानी भरा हुआ था, संभवत पानी होने के कारण ही दोनों व्यक्तियों को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया।
आसपास खेतों में काम करते हुए ग्रामीणों ने जब शोर सुना, तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करंट की चपेट में आने से नीचे पड़े दोनों व्यक्तियों को घड़साना के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गढ़ थाना पुलिस थाने को दी। सूचना मिलने पर घड़साना थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी मौके पर पहुंचे और दोनों व्यक्तियों के शव को सरकारी अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवा दिया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण के कड़े निर्देश
बीकानेर
फर्जी पेमेंट मैसेज दिखाकर 34 हजार की ठगी, आरोपी फरार
बीकानेर
बिना मान्यता स्कूल पर छापा, 100 बच्चों का भविष्य दांव पर
बीकानेर
डेहरू माता मंदिर विवाद पर हाईकोर्ट का स्टे, बीडीए की कार्रवाई रुकी
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
राशिफल
सिंथेसिस को मिला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड
बीकानेर शिक्षा
DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, तलाश जारी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है

Published April 10, 2026
राजस्थान

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Published April 9, 2026
राजस्थान

पांचवीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब छात्र हो सकेंगे फेल

Published April 8, 2026
राजस्थान

अग्निवीर भर्ती की तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक आवेदन

Published April 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?