Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कोटगेट पर बनेगा आरयूबी; ऐतिहासिक स्वरूप यथावत रहेगा, कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग पर आरयूबी बनाने के लिए रेलवे ने दी मंजूरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Railway > कोटगेट पर बनेगा आरयूबी; ऐतिहासिक स्वरूप यथावत रहेगा, कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग पर आरयूबी बनाने के लिए रेलवे ने दी मंजूरी
Railwayबीकानेर

कोटगेट पर बनेगा आरयूबी; ऐतिहासिक स्वरूप यथावत रहेगा, कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग पर आरयूबी बनाने के लिए रेलवे ने दी मंजूरी

editor
editor Published April 27, 2023
Last updated: 2023/04/27 at 11:01 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर ब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है। सांखला फाटक अंडर पास पहले ही स्वीकृत हो चुका है। सरकार के बजट में दोनों के लिए 35 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की जा चुकी है। दोनों आरयूबी बनने पर शहर के बीचोंबीच 70 साल पुरानी जाम लगने की समस्या से जनता को छुटकारा मिल जाएगा। कोटगेट और सांखला रेलवे क्रॉसिंग दिन में 40 से ज्यादा बार बंद होते हैं और जिससे दोनों तरफ जाम लग जाता है। सात दशक पुरानी इस समस्या से बीकानेर की जनता त्रस्त है। प्रशासन ने समाधान के लिए सांखला फाटक पर अंडरपास और कोटगेट क्रॉसिंग पर आरयूबी की जीएडी बनाकर उप रेलवे के बीकानेर मंडल को सौंपी जिसे रेलवे ने अपने जयपुर स्थित हेडक्वार्टर भेजा था।

पांच अप्रैल को रेलवे हेडक्वार्टर ने सांखला फाटक अंडरपास को मंजूरी दी थी। अब कोटगेट आरयूबी को भी मंजूरी दे दी है। कोटगेट आरयूबी 200 मीटर लंबा होगा जो फड़बाजार के आगे से शुरू होकर कोटगेट से 20 मीटर पहले तक बनेगा। कोटगेट के ऐतिहासिक स्वरूप को यथावत रखा जाएगा। आरयूबी सिंगल बॉक्स का होगा जिसमें 4 मी. गुणा 2.5 मी. के 10 बॉक्स लगेंगे। आरयूबी बनाने पर 10 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सांखला फाटक अंडरपास 204 मीटर लंबा होगा जिसमें 5 मी. गुणा 2.5 मी. के 52 बॉक्स लगेंगे और 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सीएम अशोक गहलोत की ओर से बजट सत्र में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान दोनों के लिए 35 करोड़ रुपए देने की घोषणा की जा चुकी है। आरयूबी के लिए रेलवे की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गईं हैं। सरकार को निर्माण एजेंसी की घोषणा कर काम शुरू करना है। कोटगेट आरयूबी और सांखला फाटक अंडरपास बनने से बीकानेर शहर में रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने की सबसे बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी।

हेडक्वार्टर से कोटगेट आरयूबी की जीएडी को भी स्वीकृति मिल गई है। इससे पहले सांखला फाटक अंडरपास मंजूर हो चुका। अब दोनों के लिए रेलवे स्तर पर कोई औपचारिकता बाकी नहीं है। – राजीव श्रीवास्तव, डीआरएम

शहर में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से पब्लिक को दोनों ओर खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है। क्रॉसिंग खुलने के बाद भी जाम लग जाता जिससे आमजन को परेशानी होती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए आरयूबो और अंडरपास बनाने को प्राथमिकता से लिया गया। रेलवे के हेडक्वार्टर से मंजूरी मिलने के बाद अब जल्दी ही काम शुरू किया जाएगा। -नीरज के. पवन, संभागीय आयुक्त

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor April 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, तलाश जारी
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिगों को होटल में ठहराने के नए सख्त नियम लागू
बीकानेर
बीकानेर सर्किट हाउस के पास हादसा, तीन वाहन आपस में भिड़े
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का एक्शन, चार फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
बीकानेर
बीकानेर के अरुण व्यास बने बॉडी बिल्डिंग संघ के संयोजक
बीकानेर
भरतपुर: ईआरटी बस में फायरिंग, हैड कांस्टेबल गंभीर घायल
बीकानेर
बीकानेर में इलेक्ट्रिक कार पर चालान, ट्रैफिक पुलिस पर सवाल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है

Published April 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, तलाश जारी

Published April 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिगों को होटल में ठहराने के नए सख्त नियम लागू

Published April 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर सर्किट हाउस के पास हादसा, तीन वाहन आपस में भिड़े

Published April 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?