Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सूने ​​​​​​​मकान पर चोरों ने बोला धावा,पड़ोसियों के जागने पर चोर दीवार फांद कर हुए फरार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > सूने ​​​​​​​मकान पर चोरों ने बोला धावा,पड़ोसियों के जागने पर चोर दीवार फांद कर हुए फरार
crimeअनूपगढ़राजस्थान

सूने ​​​​​​​मकान पर चोरों ने बोला धावा,पड़ोसियों के जागने पर चोर दीवार फांद कर हुए फरार

editor
editor Published April 18, 2023
Last updated: 2023/04/18 at 5:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अनूपगढ। क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 18 में सोमवार रात को चोरों ने एक सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पड़ोसियों ने जब शोर सुना तो पड़ोसी जाग गए और इसकी सूचना पार्षद राजेंद्र चलाना को दी।
सूचना मिलने पर पार्षद राजेंद्र चलाना भी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस थाने में दी। चोर घर के पिछले दरवाजे से दीवार फांद कर भाग गए। घर के मालिक हरनाम सिंह अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ चंडीगढ़ गए हुए है।
पड़ोसी राजू धूलिया ने बताया कि रात्रि करीब 1:30 बजे उन्होंने गली में कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी। जिसके बाद वह घर से बाहर आया तो देखा कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर गली में खड़ा है और उसके हाथ में मोबाइल है। बाइक पर खड़े व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसकी सूचना पार्षद राजेंद्र चलाना को दी। सूचना मिलने पर पार्षद राजेंद्र चलाना व कुछ अन्य पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे।
पार्षद राजेंद्र चलाना ने बताया कि जब वह मौके पहुंचे तो बाइक सवार को शक हो गया और वह बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पार्षद ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी। सूचना मिलने पर हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पहुंचे। पुलिस के आने के बाद देखा कि हरनाम सिंह के घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर में बने हुए दोनों कमरों का ताला भी टूटा हुआ है। दोनों कमरों में सामान बिखरा हुआ है।सम्भवत चोरों को बाहर खड़े व्यक्ति ने सूचना दे दी थी और चोर भी घर के पिछले दरवाजे से दीवार फांद कर भाग गए। अज्ञात चोर लगभग 2 घंटे घर में रहे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बता दें कि मकान मालिक हरनाम सिंह अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ चंडीगढ़ गए हुए है, उन्हें भी इसकी सूचना दे दी गई है। मंगलवार दोपहर बाद तक हरनाम सिंह के अनूपगढ़ पहुंचने की संभावना है, उनके आने के बाद ही पता लग पाएगा कि चोरों ने घर से क्या-क्या सामान चुराया है। अलमारी में रखे ज्वेलरी के सभी डिब्बे खाली हैं। चोर भागते समय मौके पर लोहे की रॉड और अलमारी खोलने के लिए साथ में लाए गए टूलबॉक्स को भी छोड़ गए।
थानाधिकारी फूलचन्दशर्मा ने बताया कि मकान मालिक के आने के बाद ही चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी मिल पाएगी। मगर फिर भी पुलिस टीम का गठन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण के कड़े निर्देश
बीकानेर
फर्जी पेमेंट मैसेज दिखाकर 34 हजार की ठगी, आरोपी फरार
बीकानेर
बिना मान्यता स्कूल पर छापा, 100 बच्चों का भविष्य दांव पर
बीकानेर
डेहरू माता मंदिर विवाद पर हाईकोर्ट का स्टे, बीडीए की कार्रवाई रुकी
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
राशिफल
सिंथेसिस को मिला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड
बीकानेर शिक्षा
DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, तलाश जारी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है

Published April 10, 2026
राजस्थान

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Published April 9, 2026
राजस्थान

पांचवीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब छात्र हो सकेंगे फेल

Published April 8, 2026
राजस्थान

अग्निवीर भर्ती की तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक आवेदन

Published April 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?