Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर-लालगढ़ स्टेशन के बीच बनेंगे 2 आरयूबी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Railway > बीकानेर-लालगढ़ स्टेशन के बीच बनेंगे 2 आरयूबी
Railwayबीकानेर

बीकानेर-लालगढ़ स्टेशन के बीच बनेंगे 2 आरयूबी

editor
editor Published April 15, 2023
Last updated: 2023/04/15 at 12:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर और लालगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच दो सालों से अटके आरयूबी के लिए रेलवे ने 20 अप्रैल को 5.30 घंटे का ब्लॉक दिया है। इतने कम समय में दोनों आरयूबी के बॉक्स डाले जाना मुश्किल है, इसलिए एक आरयूबी का ही काम हो पाएगा।
करीब दो साल पहले दो-दो करोड़ रुपए की लागत से बीकानेर से लालगढ़ स्टेशन के बीच सिंगल बॉक्स के दो आरयूबी स्वीकृत हुए थे। पीडब्ल्यूडी को एक आरयूबी चौखूंटी और गजनेर पुलिया के बीच और दूसरा आरयूबी गजनेर पुलिया से लालगढ़ स्टेशन के बीच बनाना है। मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने अगस्त, 21 में दोनों का शिलान्यास भी कर दिया। दोनों आरयूबी में लगने वाले बॉक्स तैयार कर लिए गए, लेकिन रेलवे से ब्लॉक नहीं मिलने के कारण उन्हें लगाने का काम नहीं हो सका। अब रेलवे ने आरयूबी के बॉक्स लगाने के लिए 20 अप्रैल को 5.30 घंटे का ब्लॉक दिया है।
रेलवे की ओर से पीडब्ल्यूडी को कहा गया है कि वह ब्लॉक की कार्ययोजना और मशीनरी की व्यवस्था 16 अप्रैल तक और प्री ब्लॉक के कार्यों को 18 अप्रैल तक कर ले। इतने कम समय में दोनों आरयूबी के ब्लॉक लगाने का इंतजाम मुश्किल है, इसलिए गजनेर पुलिया से लालगढ़ स्टेशन के बीच के आरयूबी का काम करने के लिए संबंधित फर्म के ठेकेदार को कहा गया है। इसके बनने से रामपुरा बस्ती, लालगढ़ एरिया, रेलवे कॉलोनी, सुभाषपुरा सहित अनेक क्षेत्रों के रोजाना आने-जाने वाले 50 हजार लोगों को फायदा होगा।
लागत बढ़ी तो ठेकेदार ने हाथ खींचे
चौखूंटी से गजनेर पुलिया के बीच आरयूबी के लिए दो साल पहले वर्कऑर्डर हो गए थे। रेलवे से ब्लॉक नहीं मिलने के कारण काम नहीं हो सका और इस दौरान लागत बढ़ती गई। अब ठेकेदार ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए हैं। गजनेर पुलिया और लालगढ़ स्टेशन के बीच आरयूबी में भी देरी हो चुकी है, लेकिन पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक उसके ठेकेदार ने तैयारी शुरू कर दी है।
गजनेर पुलिया से लालगढ़ स्टेशन के बीच आरयूबी : 5 बाई 2.5 मीटर के सात बॉक्स लगेंगे। चार मार्च, 22 को इसके वर्कआर्डर हो गए थे जिसे 13 सितंबर, 22 तक पूरा करना था।
चौखूंटी और गजनेर पुलिया के बीच आरयूबी : 5 बाई 2.5 मीटर के सात बॉक्स लगेंगे। इसका वर्क आर्डर 23 दिसंबर, 20 को हुआ जो एक सितंबर, 21 तक पूरा होना था।
कर्बला के पास नए आरयूबी का सर्वे
कर्बला के पास कमला कॉलोनी से कसाइयों के मोहल्ले की तरफ नया आरयूबी बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और रेलवे के अधिकारी संयुक्त रूप से सर्वे करेंगे। प्रशासन की ओर से इस क्षेत्र में आरयूबी की ज्यादा आवश्यकता जताई जा रही है। चौखूंटी और गजनेर पुलिया की जगह कर्बला के पास आरयूबी बनाया जा सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, तलाश जारी
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिगों को होटल में ठहराने के नए सख्त नियम लागू
बीकानेर
बीकानेर सर्किट हाउस के पास हादसा, तीन वाहन आपस में भिड़े
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का एक्शन, चार फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
बीकानेर
बीकानेर के अरुण व्यास बने बॉडी बिल्डिंग संघ के संयोजक
बीकानेर
भरतपुर: ईआरटी बस में फायरिंग, हैड कांस्टेबल गंभीर घायल
बीकानेर
बीकानेर में इलेक्ट्रिक कार पर चालान, ट्रैफिक पुलिस पर सवाल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है

Published April 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, तलाश जारी

Published April 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिगों को होटल में ठहराने के नए सख्त नियम लागू

Published April 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर सर्किट हाउस के पास हादसा, तीन वाहन आपस में भिड़े

Published April 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?