Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सेकेंड ग्रेड का पेपर बेचने वाला वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > सेकेंड ग्रेड का पेपर बेचने वाला वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार
जयपुरराजस्थानशिक्षा

सेकेंड ग्रेड का पेपर बेचने वाला वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार

editor
editor Published April 6, 2023
Last updated: 2023/04/06 at 3:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। रीट भर्ती परीक्षा के मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड वाइस प्रिंसिपल शेरसिंह मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेरसिंह पर भूपेंद्र सारण को 1 करोड़ रुपए में पेपर बेचने का आरोप है।
दरअसल, जयपुर के चौमूं स्थित दौला का बास निवासी शेरसिंह मीणा आबूरोड के सरकारी स्कूल में पोस्टेड है। पेपरलीक मामले में नाम आने के बाद से फरार चल रहा है। फिलहाल जेल में बंद एक और मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण ने पूछताछ के दौरान शेरसिंह से 4 पेपर खरीदने का खुलासा किया था। इसके बाद से शेरसिंह को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
आरोपी ढाका और शेरसिंह को पकड़वाने पर है 1-1 लाख रुपए का इनाम
पेपरलीक मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेश ढाका और अनिल उर्फ शेर सिंह पर राज्य सरकार ने 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। बता दें कि जेल में बंद आरोपी भूपेन्द्र सारण ने पूछताछ में बताया था कि उसने जयपुर के चौमू निवासी शेर सिंह मीणा से पेपर खरीदा था।
इसके बाद यह पेपर सुरेश ढाका को बेचा गया और सुरेश ढाका ने अपने साले सुरेश विश्नोई के सहयोग से अभ्यर्थियों को 5-5 लाख रुपए में बेचा था। शेर सिंह ​की गिरफ्तारी के बाद ही मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना है। आखिर शेरसिंह को सीनियर टीचर भर्ती का पेपर किसने उपलब्ध कराया। इसमें कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
5 साल पहले गांव से दूरी बना ली
जयपुर के चौमूं में दोला का बास निवासी अनिल मीणा उर्फ शेर सिंह मीणा पुत्र गोपाल मीणा ने करीब 5 साल पहले अपने गांव से दूरी बना ली थी। उसके दो भाई सरकारी नौकरी करते हैं। वहीं एक छोटा भाई गांव में किराना स्टोर चलाता है। गांव में शेर सिंह मीणा की मां और छोटा भाई रहते हैं, लेकिन शेर सिंह पिछले कई सालों से वहां नहीं जा रहा था।
गांव से दूरी बनाने का सबसे बड़ा कारण यह था कि कोई भी शख्स उसके सहयोगी और उसकी प्रॉपर्टी के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं कर सके।
शेर सिंह मीणा उर्फ अनिल मीणा हाल ही में आबूरोड के स्वरूपगंज के भावरी गांव में सरकारी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत था। वो लोगों को बताता था कि उसकी जान पहचान सरकार के कई मंत्री और शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों से है।


Share News

editor April 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भीषण गर्मी से बीकानेर पर्यटन ठप, पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट
बीकानेर
बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल
बीकानेर
केईएम रोड पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का शुभारंभ, राहगीरों को राहत
बीकानेर
हल्दीराम प्याऊ के पास रॉन्ग साइड कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
बीकानेर
बीकानेर में पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाने को खास कार्यक्रम की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर की छात्राओं ने विधि परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान पाया
बीकानेर
बीकानेर के नरसिंह मंदिरों में सदियों पुरानी आस्था की परंपरा
बीकानेर
बीकानेर ने राज्य पावरलिफ्टिंग में 300 खिलाड़ियों के बीच मारी बाजी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस का 21वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Published April 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेज गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री के करीब

Published April 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?