Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आपसी कहासुनी के चलते पिता ने बेटे को मार डाला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > आपसी कहासुनी के चलते पिता ने बेटे को मार डाला
राजस्थानहनुमानगढ़

आपसी कहासुनी के चलते पिता ने बेटे को मार डाला

editor
editor Published March 22, 2023
Last updated: 2023/03/22 at 9:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में मामूली कहासुनी को लेकर पिता ने चाकू से हमला कर अपने नाबालिग बेटे की हत्या कर दी। युवक को पड़ोसियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़ाई के दौरान बीच-बचाव में आई आरोपी की पत्नी भी गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामला पीलीबंगा थाना क्षेत्र के गांव कालीबंगा का है।
पीलीबंगा थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि सरोज (40) पत्नी देवेंद्र जाट ने पर्चा बयान में बताया कि उसके घर पर हमेशा बाप-बेटों में लड़ाई होती रहती थी। बुधवार को सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीचे खाना बनाकर वह घर का काम कर रही थी। घर में उसके पति देवेंद्र, बेटा विवेक और ससुर जिसुखराम मौजूद थे। उसका बेटा गंगानगर में पिता ने मामा के यहां घर पर मुहूर्त पर जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसी दौरान उसके बेटे विवेक और उसके पति में कहासुनी होने लगी। दोनों आपस में मारपीट करने लगे।
बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंची मां
पीलीबंगा थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि उसी दौरान उसके बेटे विवेक ने उसे बचाने की आवाज लगाई, जिसपर महिला भागकर कमरे में गई तो उसका बेटा लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। आरोपी देवेंद्र के हाथ में चाकू था, जिससे वह उसके बेटे को मार रहा था। महिला ने बीच-बचाव कर छुड़ाना चाहा तो उसके पति देवेंद्र ने उसके पेट में भी चाकू से वार कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। भागते समय आरोपी ने अपने पिता पर भी हमला कर दिया।
महिला के चिल्लाने पर पड़ोस में रहने वाले रघुवीर सिंवर, प्रेम कुमार नाई, मनसा गोदारा और अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने नाबालिग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नाबालिग को मृत घोषित कर दिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 22-23 साल पहले हुई थी। उसके बेटे विवेक की उम्र 17 साल है और उसका पति खेती का काम करता है। पुलिस ने फिलहाल पर्चा बयान के आधार पर हत्या की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई विजय मीणा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पति देवेंद्र को हिरासत में ले लिया है, उससे हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल – Daily Horoscope
राशिफल
मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना से चुनावी माहौल गरमाया
देश-दुनिया
अंधविश्वास में बेटी की हत्या, हजारीबाग केस पर हाईकोर्ट सख्त
देश-दुनिया
किराएदार के घर जबरन घुसने पर मकान मालिक को जेल और जुर्माना
देश-दुनिया
राज्यसभा में CAPF बिल पास, अब DG पदों पर सिर्फ IPS अफसर ही रहेंगे
देश-दुनिया
बीकानेर प्रदर्शन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल
बीकानेर
27 अप्रैल को देशभर में गो सम्मान अभियान, लाखों लोग सौंपेंगे ज्ञापन
बीकानेर
राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को नया कलेक्टर
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान SI परीक्षा में सख्ती, 100 मीटर दायरे में सेवाएं बंद

Published April 1, 2026
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर शहर में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नया केन्द्रीयकृत ग्राहक सेवा केन्द्र शुरू

Published April 1, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 12वीं रिजल्ट डेट तय, 31 मार्च को आ सकता परिणाम – Rajasthan News

Published March 29, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News

Published March 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?