Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राइट टू हैल्थ बिल मंगलवार को विधानसभा में पारित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > राइट टू हैल्थ बिल मंगलवार को विधानसभा में पारित
Healthhospitalजयपुरराजस्थान

राइट टू हैल्थ बिल मंगलवार को विधानसभा में पारित

editor
editor Published March 21, 2023
Last updated: 2023/03/21 at 4:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। निजी अस्पतालों के विरोध को दरकिनार करते हुए राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को राइट टू हैल्थ बिल ध्वनिमत से पारित किया गया। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने बिल की विशेषताएं बताई और साफ कहा कि इस बिल से जनता को बहुत फायदा होगा। उधर बिल के विरोध में निजी अस्पतालों का सडक़ पर प्रदर्शन जारी है। पुलिस ने आज फिर डॉक्टरों पर वाटर कैनिंग से पानी की बौछारे फेंकी। डॉक्टरों का प्रदर्शन फिलहाल जारी है।

निजी चिकित्सालयों का सबसे ज्यादा विरोध इस बात को लेकर है कि सरकार ने बिल में आपातकाल में यानी इमरजेंसी के दौरान निजी अस्पतालों को निशुल्क इलाज करने के लिए बाध्य किया है। मरीज के पास पैसे नहीं हैं तो भी उसे इलाज के लिए इनकार नहीं किया जा सकता। मगर आपातकाल की परिभाषा को स्पष्ट नहीं किया गया है। इसी तरह बिल में राज्य और जिला स्तर पर प्राइवेट अस्पतालों के महंगे इलाज और मरीजों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्राधिकरण का गठन प्रस्तावित है। निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की मांग है कि प्राधिकरण में विषय विशेषज्ञ शामिल हों ताकि अस्पताल की परिस्थितियों को समझते हुए तकनीकी इलाज की प्रक्रिया को समझ सके। अगर विषय विशेषज्ञ नहीं होंगे तो प्राधिकरण में पदस्थ सदस्य निजी अस्पतालों को ब्लैकमेल करेंगे। इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा।
राइट-टू-हेल्थ बिल पर गतिरोध जारी, अब चिकित्सकों पर पुलिस लाठीचार्ज मुद्दा गर्माया, भाजपा ने उठाई न्यायिक जांच की मांग
इसी तरह मरीज गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज को इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल में रैफर करना है तो एम्बुलेंस की व्यवस्था करना अनिवार्य है। मगर इसका खर्च कौन उठाएगा, इसे लेकर स्पष्ट प्रावधान नहीं है। सरकारी योजना के अनुसार सभी बीमारियों का इलाज निशुल्क करने के प्रावधान पर भी निजी चिकित्सालयों को एतराज है। अस्पतालों का यह भी कहना है कि अगर पूरा इलाज निशुल्क करेंगे तो खर्चा कैसे निकलेगा। इसी तरह के कई अन्य प्रावधान भी बिल में रखे गए हैं, जिन्हें लेकर निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक इसका विरोध कर रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुष्करण समाज सावा 2026: सरकारी सहायता के लिए आवेदन शुरू – Bikaner News
बीकानेर
सीमावर्ती जिलों में बदला मौसम, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी – Weather News
बीकानेर राजस्थान
नागणेची माता मंदिर में दो दिवसीय स्थापना महोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारी – Bikaner News
बीकानेर
NFSA लाभार्थियों को राहत, राजस्थान में शुरू होंगे ग्रेन एटीएम – Rajasthan News
राजस्थान
डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद – National News
देश-दुनिया
जिले के 2114 स्कूलों में कल मेगा PTM व निपुण मेला होगा आयोजित – Bikaner News
बीकानेर
प्रदेश में सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदले, बीकानेर को नया प्रभारी
बीकानेर
एक साल में 5 चालान पर ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है निलंबित – National News
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

सीमावर्ती जिलों में बदला मौसम, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी – Weather News

Published January 22, 2026
राजस्थान

NFSA लाभार्थियों को राहत, राजस्थान में शुरू होंगे ग्रेन एटीएम – Rajasthan News

Published January 22, 2026
HealthMedicalबीकानेर

एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर कल

Published January 22, 2026
राजस्थान

रामलला प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगांठ पर राजस्थान को 1590 करोड़ की सौगात

Published January 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?