Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिला कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
बीकानेरराजस्थान

जिला कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

editor
editor Published March 17, 2023
Last updated: 2023/03/17 at 4:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को छत्तरगढ़ के राजासर भाटियान तथा पूगल के थारूसर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आगामी नहरबंदी के दौरान पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि जलदाय विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने बताया कि राजासर भटियान में 471 तथा थारुसर में 300 से अधिक परिवार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीकरण से वंचित हैं। सभी परिवार प्राथमिकता से अपना पंजीकरण करवाएं, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने गर्भधारण से लेकर बच्चे की दो वर्ष का होने तक के लगभग एक हजार दिनों में मां और शिशु के स्वास्थ्य तथा पोषण का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। बेटियों को आगे बढऩे के समान अवसर उपलब्ध करवाने के साथ युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने तथा इन्हें नशे से दूर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी स्थिति में बाल विवाह नहीं हो, ऐसा होने पर प्रत्येक सहयोगी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, स्कूल क्रमोनयन, रास्ता खुलवाने, मनरेगा के तहत रोजगार दिलाने और कार्यों की जांच करने जैसी समस्याएं प्राप्त हुई। इस दौरान छत्तरगढ़ के उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार, तहसीलदार दीप्ति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मीणा आदि मौजूद रहे।
बेटी के जन्म पर मनाई खुशियां, जिला कलेक्टर ने चखा मिड डे मील
थारुसर की आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई की रस्म हुई। वहीं बेटी के जन्म पर थाली बजाकर खुशियां मनाई गई। जिला कलेक्टर ने नवजात बेटी की मां को बधाई संदेश और सहजन फली का पौधा भेंट किया। उन्होंने इसके गुण बताएं और बेटी के पोषण पर ध्यान देने की अपील की। यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील का निरीक्षण किया और भोजन चखकर इसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने बच्चों से इस संबंध में फीडबैक भी लिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी सीता शर्मा सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेर

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप

Published March 11, 2026
बीकानेर

खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी

Published March 11, 2026
बीकानेर

दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?