Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजमाता की निकली अंतिम यात्रा, सागर में अंतिम संस्कार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजमाता की निकली अंतिम यात्रा, सागर में अंतिम संस्कार
बीकानेर

राजमाता की निकली अंतिम यात्रा, सागर में अंतिम संस्कार

editor
editor Published March 12, 2023
Last updated: 2023/03/12 at 5:57 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। हमेशा पर्यटकों की चहल-पहल से चहकने वाला जूनागढ़ रविवार को भारी भीड़ के बावजूद शांत था। गमगीन था। पर्यटकों को आज इस ऐतिहासिक परिसर में एंट्री नहीं थी क्योंकि राजशाही की अंतिम निशानी का आज अंतिम दिन था। कभी डूंगरपुर की राजकुमारी और फिर बीकानेर की महारानी बनी सुशीला कुमारी को आज विदाई का दिन था। हर कोई गम में डूबा हुआ था लेकिन राजपरिवार का सदस्य अंतिम यात्रा के दौरान भी गाजे-बाजे के साथ ही गढ़ से बाहर निकला। जिस ड्योढ़ी में कभी सुशीला कुमारी दुल्हन बनकर आई थी, आज उसी परिसर से उनकी पार्थिव देह बाहर निकली।

महारानी साहिबा से “दाता” और “दादीसा” जैसे नाम से पहचान रखने वाली सुशीला कुमारी की अंतिम यात्रा तय समय के मुताबिक साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई और जूनागढ़ के आगे से होते हुए पब्लिक पार्क, जयपुर रोड होते हुए सागर पहुंची। राजाओं का राज तो अब नहीं रहा लेकिन सुशीला कुमारी बीकानेर की “राजमाता” के रूप में ही स्वीकार की गई। खुशी और गम में हमेशा बीकानेर के साथ खड़ी रहने वाली राजमाता को विदाई देने के लिए सड़क के दोनों और भीड़ थी। कोई उनकी राह में फूल बरसा रहा था तो कोई शीश झुकाकर अपने भाव प्रकट कर रहा था। अपने जीवन में भले ही उन्होंने राजमाता को नजदीक से नहीं देखा लेकिन सम्मान का भाव हर किसी के चेहरे पर था।

सिद्धि कुमारी की तरफ निगाहें

अंतिम यात्रा में शामिल होने आए लोगों की निगाहें सिर्फ सिद्धि कुमारी की तरफ थी। इस परिवार में और भी सदस्य है लेकिन सिद्धि कुमारी ही जनता के बीच रहती है। बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी अपनी दादीसा की सेवा में जुटी रहती थी। हर किसी को पता है कि दादीसा के जाने से सिद्धिकुमारी के जीवन में बड़ी रिक्तता आई है। सिद्धि कुमारी के चेहरे पर “दाता” के जाने का गम साफ नजर आया।

- Advertisement -

सागर में अंतिम संस्कार

बीकानेर राजपरिवार के सभी सदस्यों का अंतिम संस्कार सागर में ही होता है। “राजपरिवार की छतरियां” नाम से विख्यात इस स्थान पर राजपरिवार के सभी सदस्यों की अलग अलग समाधियां बनी हुई है। यहीं पर सुशीला कुमारी की एक छत्तरी अगले कुछ समय में बनकर तैयार हो जाएगी।

ऊंट, बैंड और शाही सवारी

अंतिम यात्रा में सबसे आगे राजस्थानी परिधानों से सजे ऊंट चल रहे थे, उनके पीछे राजपरिवार का स्पेशल बैंड मातमी धुन गा रहा था। वहीं पीछे शाही परिवार की पौशाक पहने लोग भी चल रहे थे। बड़ी संख्या में सामान्य लोग भी साथ साथ चल रहे थे। राजमाता के लिए विशेष पालकी कल ही तैयार की गई। जिसे फूलों से सजाया गया। इसी पालकी में उन्हें सागर तक ले जाया गया।


Share News

editor March 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में हीटवेव अलर्ट, बीकानेर में पारा 48 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी
बीकानेर
वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
बीकानेर
माउंट ल्होत्से से लौटते वक्त पर्वतारोही राकेश बिश्नोई की मौत
बीकानेर
बीकानेर दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद, लगाए गंभीर आरोप
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप किया कॉमर्स स्ट्रीम ने
बीकानेर
RPSC इंटरव्यू की तारीखें घोषित, 2 जून से शुरू होंगे साक्षात्कार
बीकानेर
संविधान की अनदेखी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़, ईडी की कार्रवाई पर रोक
बीकानेर
राजस्थान में टॉप करने वाली बेटियों को मिलेगा नकद इनाम
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान में हीटवेव अलर्ट, बीकानेर में पारा 48 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी

Published May 22, 2025
बीकानेर

वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Published May 22, 2025
बीकानेर

माउंट ल्होत्से से लौटते वक्त पर्वतारोही राकेश बिश्नोई की मौत

Published May 22, 2025
बीकानेर

बीकानेर दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद, लगाए गंभीर आरोप

Published May 22, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?