Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Silicon Valley Bank : अमेरिका में बड़ा बैंकिंग संकट! अमेरिका के 16वें सबसे बड़े बैंक सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > America > Silicon Valley Bank : अमेरिका में बड़ा बैंकिंग संकट! अमेरिका के 16वें सबसे बड़े बैंक सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला
AmericaBankदेश-दुनिया

Silicon Valley Bank : अमेरिका में बड़ा बैंकिंग संकट! अमेरिका के 16वें सबसे बड़े बैंक सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला

editor
editor Published March 11, 2023
Last updated: 2023/03/11 at 6:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Silicon Valley Bank: आर्थ‍िक मोर्चे पर अमेर‍िका से बुरी खबर आ रही है. सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के डूबने से अमेरिकी बाजारों में भूचाल आ गया. अमेरिका में एक बार फिर से बैंकिंग संकट (Banking Crisis) नजर आ रहा है. अमेरिकी रेगुलेटर्स ने देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) को बंद करने का आदेश दिया है. साथ ही उसने फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) को बैंक का रिसीवर नियुक्त किया है. बैंकों में जमा ग्राहकों की राशि की सुरक्षा की जिम्मेदारी FDIC को सौंपी गई है. इससे पहले प्री-मार्केट ट्रेडिंग में बैंक के शेयरों में 66 फीसदी की गिरावट के बाद इसे कारोबार से रोक दिया गया.

13 मार्च को खुलेंगे ब्रॉन्च

करीब ढाई साल में ये दूसरी बार है, जब FDIC इंश्योर्ड बैंक बंद हुआ है. इससे पहले अक्टूबर 2020 में अलमेना स्टेट बैंक पर भी ताला लग गया था. रिपोर्ट के अनुसार, सिलिकॉन वैली बैंक का मुख्य कार्यालय और सभी शाखाएं 13 मार्च को फिर से खुलेंगी और सभी बीमित जमाकर्ताओं के पास सोमवार सुबह तक अपनी जमा राशि का एक्सेस होगा. 31 दिसंबर 2022 तक सिलिकॉन वैली बैंक की कुल संपत्ति करीब 209 अरब डॉलर थी और कुल डिपॉजिट करीब 175.4 अरब डॉलर था.

रॉयटर्स के अनुसार, पिछले दो दिनों में अमेरिकी बैंकों के शेयर के मार्केट वैल्यू में 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है. यूरोपीय बैंकों की वैल्यू में लगभग 50 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है.

- Advertisement -

टेक कंपनियों को दिए हैं कर्ज

सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक है. ये नए जमाने की टेक कंपनियों और वेंचर कैपिटल के निवेश वाली कंपनियों तो फाइनेंसियल सपोर्ट देने वाला अमेरिका का प्रमुख बैंक है. हालांकि, पिछले 18 महीनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में इजाफा किया है. इस वजह से ऐसी कंपनियों को तगड़ा नुकसान हुआ है.

इसके अलावा अधिक जोखिम की वजह से निवेशकों की दिलचस्पी टेक कंपनियों में कम हुई है. हाई इंटरेस्ट रेट की वजह से कई स्टार्टअप्स के आईपीओ के लिए मार्केट क्लोज हो गया. इस वजह से फंड का संकट बढ़ गया. तब सिलिकॉन वैली बैंक के कुछ ग्राहकों ने अपनी लिक्विडिटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे निकालने शुरू कर दिए.

बैंकिंग गतिविधियां होंगी शुरू

ऑनलाइन बैंकिंग और अन्य सेवाओं सहित सोमवार 13 मार्च से बैंकिंग गतिविधियां फिर से शुरू हो जाएंगी. सिलिकॉन वैली बैंक के आधिकारिक चेक क्लियर होते रहेंगे. फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस एक्ट के तहत, FDIC यह सुनिश्चित करने के लिए एक DINB बना सकता है कि ग्राहकों की उनके बीमित फंड तक पहुंच बनी रहे. रिसीवर के रूप में FDIC बाद में निपटान के लिए सिलिकॉन वैली बैंक की सभी संपत्तियों को बनाए रखेगा. लोन लेने वाले ग्राहकों को अपना भुगतान हमेशा की तरह जारी रखना होगा.

अमेरिका का सबसे बड़ा बैंकिंग संकट

बता दें कि अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर का सबसे बड़ा संकट साल 2008 में आया था. इस साल बैंकिंग फर्म लेहमन ब्रदर्स ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था. इसके बाद अमेरिका समेत पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी छा गई थी और इकोनॉमी की कमर टूट गई थी.

 


Share News

editor March 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर
राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में
देश-दुनिया
ग्रामीण सेवा शिविर 2026: राजस्थान में राजस्व अधिकारियों को मिले नए अधिकार
बीकानेर
TMC में दो धड़ों की दिल्ली में हलचल, स्पीकर आवास पर दोनों गुट पहुंचे
बीकानेर
देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
देश-दुनिया

अब व्हाट्सएप पर मिलेंगी ई-मित्र सेवाएं, घर बैठे होंगे काम

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?