Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कार लूटेरों को ग्रामीणों की सहायता से दबोचा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > कार लूटेरों को ग्रामीणों की सहायता से दबोचा
crimeबीकानेर

कार लूटेरों को ग्रामीणों की सहायता से दबोचा

editor
editor Published February 14, 2023
Last updated: 2023/02/14 at 12:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सोमवार रात एक गांव से चार युवक कार लूटकर भाग गए, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कुछ ही घंटों में कार को बरामद करने के साथ ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की सक्रियता के साथ ही ग्रामीणों का सहयोग भी रहा। दरअसल, सोमवार की रात सरदारशहर के भालेरी गांव से एक व्यक्ति से चार युवक कार लूटकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर चारों तरफ थानों में नाकाबंदी करवा दी गई। पुलिस के मुखबीर भी सक्रिय हुए। सूचना मिली कि कार मोमासर की ओर जा रही है। इस पर मोमासर पुलिस चौकी पर जानकारी दी गई। वहां से दो कांस्टेबल विनोद और सुभाष ने आम लोगों के सहयोग से रास्ता जाम कर दिया। मुख्य मार्ग पर पत्थर डाल दिए गए। ये कार पातलिसर की ओर जा रही थी लेकिन इस सडक़ पर आते ही पत्थरों से टकरा गई। कार का एक टायर फट गया। ऐसे में कार रुकते ही चारों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मौके पर खड़े पुलिसकर्मी इन्हें पकड़ नहीं पाए। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तलाशी शुरू की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मोमासर गांव की एक-एक गली को छान लिया। काफी मेहनत के बाद चारों बदमाश पुलिस व ग्रामीणों के हाथ लग गए। सोमवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे चारों बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। इसके बाद इन्हें भालेरी पुलिस को सौंप दिया गया।

ग्रामीणों का सहयोग

इस घटनाक्रम में ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। बड़ी संख्या में युवकों ने गांव की एक-एक गली और घर को छान मारा। काफी देर मशक्कत के बाद चारों बदमाश एक घर की ओट में छिपे हुए मिले। इस सर्च अभियान में पुलिस के तो कुछ सिपाही थे लेकिन जनता बड़ी संख्या में थी। बाद में इन चारों युवकों को भालेरी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। चारों बदमाशों की पहचान हो गई है लेकिन पुलिस ने अब तक नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। श्रीडूंगरगढ़ थाने से गांव पहुंचे पुलिसकर्मियों में हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार, ओमप्रकाश, आवड़दान, कांस्टेबल अजीत कुमार, लेखराम, सतीश कुमार की खास भूमिका रही।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन
बीकानेर
मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति की टैक्सी की टक्कर से मौत
बीकानेर
बीकानेर सहित कई जिलों में अगले दो दिन बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
खेती करते समय पेड़ की टहनी गिरने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
भारतीय नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, शहर में दिखने लगा भगवा
बीकानेर
घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग
राजस्थान
जयपुर में सनकी पति ने पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से गला काटकर की निर्मम हत्या
जयपुर
बीकानेर बॉर्डर पर बीएसएफ की वर्दी में संदिग्ध समेत दो युवक पकड़े
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन

Published March 13, 2026
बीकानेर

मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति की टैक्सी की टक्कर से मौत

Published March 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर सहित कई जिलों में अगले दो दिन बारिश और आंधी का अलर्ट

Published March 13, 2026
बीकानेर

खेती करते समय पेड़ की टहनी गिरने से व्यक्ति की मौत

Published March 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?