Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज का राशिफल : इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, ये राशि वाले रहें सावधान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > आज का राशिफल : इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, ये राशि वाले रहें सावधान
राशिफल

आज का राशिफल : इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, ये राशि वाले रहें सावधान

editor
editor Published February 10, 2023
Last updated: 2023/02/10 at 8:44 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जाएंगे, जहां खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहां तक हो सके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैंस बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जाएगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

- Advertisement -

वृष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जाएगा। आज आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। आज फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। गाय को हरा चारा खिलाएं, सभी बाधाएं दूर होंगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाए रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में जिन्होंने डांस एकेडमी ज्वाइन किया है वो लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरूर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 3

कर्क राशि

आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। आज आपके किसी काम की तारीफ़ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसालेयुक्त खाना आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां खत्म होंगी। लव मेट आज रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

सिंह राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना आज उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

कन्या राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगे। ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके विचारों में उग्रता आएगी। हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगे l कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 9

तुला राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलतफहमी दूर करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं, तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है, तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपनी डेली रूटीन में मौसमी फल को शामिल करें तो फायदा होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

धनु राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

मकर राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे, अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से संवारे। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें।

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की कॉल आएगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिशन करेंगे, घर वालों से विचार विमर्श कर लें। आपकी समस्त गतिविधियां आज पूरी होंगी। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 8

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घरवालों को भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा करने का वादा किया है, आप उसे पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी, आपसी तनाव आज खत्म होगा। किसी यात्रा का विचार आपको मन ही मन विचलित कर सकता है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक-6


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
सुसाइड मामले में मोर्चरी के बाहर धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग – Bikaner News
बीकानेर
गैंगस्टर महिमामंडन पर सख्ती, सोशल मीडिया एक्टिविटी पर होगी कार्रवाई – Rajasthan News
बीकानेर
19 लोगों को कुचलने के मामले में मुख्य आरोपी को जमानत
बीकानेर
होर्मुज पर तनाव बढ़ा, अमेरिका-ईरान के बीच टकराव तेज
देश-दुनिया
ढाणी में भीषण आग से गरीब परिवार का सबकुछ राख, लाखों का नुकसान
बीकानेर
झूठे एक्सीडेंट केस से इंश्योरेंस क्लेम का प्रयास, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर
फर्जी हस्ताक्षर से खाते से करोड़ों की निकासी, बैंक कर्मचारियों पर आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Published April 11, 2026
राशिफल

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा जानिए

Published April 8, 2026
राशिफल

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए दिन का संक्षिप्त भविष्यफल

Published April 6, 2026
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published April 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?