Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज का राशिफल: : इन राशि वालों को नौकरी और प्रमोशन के प्रबल योग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > आज का राशिफल: : इन राशि वालों को नौकरी और प्रमोशन के प्रबल योग
राशिफल

आज का राशिफल: : इन राशि वालों को नौकरी और प्रमोशन के प्रबल योग

editor
editor Published February 9, 2023
Last updated: 2023/02/09 at 8:24 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते की नाराजगी आज ख़त्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आप फिट रहेंगे। आपके मन में दान पुण्य के कार्य करने की इच्छाएं जागृत होंगी।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 9

- Advertisement -

वृष राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दोस्त की बड़ी ख़ुशी में आज आप शामिल होंगे, उन्हें काफी ख़ुशी होगी। नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम न छोड़ें नही तो नुकसान हो सकता है। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज ख़ास बनायेंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोच सकते हैं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बनायेंगे।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 5

मिथुन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी। बेवजह तनाव लेने से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर- 2

कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में पेंडिंग कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक़ में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खानपान पर परहेज रखें। सर्राफ के व्यापारियों को भी आज अच्छा लाभ होगा। फलदार पौधे लगाना पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ है।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 4

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरूरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीज़े सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों के लिए आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का है यदि मन को इधर-उधर लगाएंगे तो परिणाम पर विपरीत असर हो सकता है। अपनी दिनचर्या सुव्यावस्थित करें व समय का सदुपयोग करें। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जायेंगे। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 7

कन्या राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा | आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। दबी हुई आमदनी या दिया हुआ पैसा वापस हाथ में आएगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति और संपन्नता बढ़ेगी। घर में शुभ मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना हैं। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। उम्मीद से कई गुना ज्यादा आपको लाभ होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आपकी सभी टेंशन ख़त्म होंगी। ऑयली फ़ूड से जितना होसके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फ़ोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी। उससे घर में खुशियां आयेंगी।

लकी रंग – मैरून

लकी नंबर- 4

तुला राशि

आज आपका दिन नार्मल रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। काम में आ रही विघ्न बाधाएं आज समाप्त होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरूरत रहेगी। बच्चे अपनी परेशानी माता से शेयर करेंगे तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जायेगा जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी राय से किसी की समस्याओं का हल निकलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज से आज अधिक मुनाफा होगा।

लकी रंग – गुलाबी

लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी आपके विचारों में थोड़ी नकारात्मकता आ सकती है। इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जायेंगे। कार्य क्षेत्र में नयी योजना बनायेंगे। जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

लकी रंग – गोल्डन

लकी नंबर- 8

धनु राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जायेगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट, सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए प्रगतिपूर्ण वाला आज का दिन है। परिवार में कुछ ख़ास लोगों से मुलाकात होगी।

लकी रंग – पीच

लकी नंबर- 9

मकर राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कामों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज ख़त्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द्र बढ़ेगा। पार्टनर के लिए ख़ास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

लकी रंग – सिल्वर

लकी नंबर- 6

कुंभ राशि

आज आपका दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यानपूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने चले आ रहे झगड़ों से छुटकारा मिलेगा जिसके कारण आप मेंटली रिलेक्स फील करेंगे।

लकी रंग – मेजेंटा

लकी नंबर- 2

मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ नया करने की चाह आपको होगी। अगर आप हाई लेवल की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। बॉस आपके काम की तारीफ़ करेंगे फिर भी अपना काम पूरा सही के साथ करें। दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय करेंगे। साथ ही पुराने दोस्तों से भी आपकी मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर- 1


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भारतीय नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, शहर में दिखने लगा भगवा
बीकानेर
घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग
राजस्थान
जयपुर में सनकी पति ने पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से गला काटकर की निर्मम हत्या
जयपुर
बीकानेर बॉर्डर पर बीएसएफ की वर्दी में संदिग्ध समेत दो युवक पकड़े
बीकानेर
आज का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी सकारात्मकता
राशिफल
गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 
Bijali बीकानेर राजस्थान
आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी सकारात्मकता

Published March 13, 2026
राशिफल

राशिफल: छोटी समस्याओं को छोड़ आगे बढ़ें, स्वास्थ्य पर रखें विशेष ध्यान

Published March 12, 2026
राशिफल

आज धन लाभ के संकेत, यात्रा में सतर्क रहने की सलाह – राशिफल

Published March 11, 2026
राशिफल

शांत व्यवहार रखें, वरना रिश्तों और खुद को नुकसान संभव आज

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?