Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सुसराल वालो से परेशान युवक ने की आत्महत्या
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सुसराल वालो से परेशान युवक ने की आत्महत्या
बीकानेरराजस्थान

सुसराल वालो से परेशान युवक ने की आत्महत्या

editor
editor Published January 31, 2023
Last updated: 2023/01/31 at 2:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अनूपगढ। अनूपगढ़ के गांव पतरोडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों से परेशान होकर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक ओमप्रकाश (24) के भाई कुलदीप राम ने मृतक की पत्नी और मृतक के ससुराल के कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव को अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय की शवगृह में रखवाया है, जहां चिकित्सकों के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया।

कुलदीप राम ने बताया कि उसका भाई ओमप्रकाश सोमवार दोपहर में पड़ोसी के खेत में गया था और वह लगभग 3 बजे वापस घर आया और घर आकर सो गया। उस समय घर पर कोई भी नहीं था।कुछ देर बाद उसकी मां कमला देवी घर आई तो उसने ओम प्रकाश को उठाया।

रोज के झगड़े से था परेशान

ओमप्रकाश ने बताया कि उसने अपनी पत्नी मीरा देवी, सास मांगी देवी, चाचा ससुर के बेटे रामू राम, चेलाराम,सुनील,दुलीचंद,प्रकाश,बीरबल,लालचंद, पुर खाराम, सोनू,नारायण राम,मेरी पत्नी की भाभी सरोज और रामूराम की पत्नी से परेशान होकर कीटनाशक पी लिया। वह अपनी पत्नी मीरा से बहुत प्यार करता है मगर मीरा उससे लड़ाई झगड़ा करती है और लगभग 2 सालों से अपने मायके नाहरावाली रह रही है और अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसे तंग व परेशान करती है।

- Advertisement -

जिससे परेशान होकर उसने कीटनाशक पी लिया है। जिसके बाद उसकी मां ने शोर मचाया तो शोर सुनते ही पड़ोसी उसके घर पहुंच गए और ओमप्रकाश को अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी। सूचना मिलने पर एएसआई पृथ्वी सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक का 4 वर्ष पूर्व हुआ था विवाह

ओमप्रकाश के भाई ने बताया कि ओमप्रकाश का विवाह 4 वर्ष पूर्व गांव नाहरावाली की मीरा से हुआ था। लेकिन ओमप्रकाश का उसकी पत्नी के साथ आए दिन झगड़ा रहता था। ओम प्रकाश की पत्नी मीरा 2 वर्ष पूर्व झगड़ा कर अपने मायके नाहरावाली जाकर रहने लग गई थी। कई बार पंचायतें भी हुई मगर पंचायतों में कोई भी नतीजा नहीं निकला। मृतक के भाई ने बताया कि 27 जनवरी को भी अनूपगढ़ में एक पंचायत हुई थी, मगर पंचायत बेनतीजा रही। इसलिए ओमप्रकाश काफी परेशान रहता था।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 
Bijali बीकानेर राजस्थान
आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
बीकानेर

आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म

Published March 12, 2026
राजस्थान

चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Published March 12, 2026
बीकानेर

शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?