Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मौसम ने आधी रात को बरपाया कहर, फसले हुई चौपट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > मौसम ने आधी रात को बरपाया कहर, फसले हुई चौपट
जयपुरराजस्थान

मौसम ने आधी रात को बरपाया कहर, फसले हुई चौपट

editor
editor Published January 29, 2023
Last updated: 2023/01/29 at 11:42 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में देर रात से बदले मौसम ने कहर बरपा दिया है। उदयपुर, सिरोही समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी मात्रा में ओले गिरने से किसानों की फसल चौपट हो गई है, सड़कों पर ओलों की वजह से सफेद चादर बिछ गई है। वहीं जयपुर में भी देर रात से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है।मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। आज रविवार को दिन भर जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर और बीकानेर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं जगहों पर ओलावृष्टि और हो सकती है।उदयपुर में खूब ओले गिरे, पूरी सड़क पर सफेद चादर बिछ गई।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 30 जनवरी केवल उत्तर और उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश होने की संभावना है। इससे पहले शनिवार शाम करीब 6:30 बजे के बाद बाद मौसम पलट गया। बादल घिरने के साथ कई जगहों पर बिजली चमकने के साथ देर रात तेज बारिश हुई।

चित्तौड़गढ़ में देर रात करीब 3 बजे से चित्तौड़गढ़ जिले में तेज बरसात शुरू हो गई, जो सुबह 9 बजे तक भी चली।

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
अजमेर, भीलवाड़ा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बीकानेर, जालौर, पाली और श्रीगंगानगर में बादल गर्जन के साथ ही बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में तेज हवा के साथ होगी बारिश
प्रदेश के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, बूंदी, जयपुर, करौली, झुंझुनूं, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर में भी बादल चमकने के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके साथ ही 30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यहां हुई अच्छी बारिश
डूंगरपुर, बूंदी, अलवर, चित्तौड़गढ़, टोंक, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा में अच्छी बारिश हुई है। जिसमें बूंदी में 11mm, डूंगरपुर के कई शहरों में 2-3 mm तक, जयपुर शहर के सांगानेर, आमेर, जमावारामगढ़, शाहपुरा, कोटखावदा, चाकूस, जोबनेर, नरेना, बस्सी और मोजमाबाद में 2-4 mm तक बारिश हुई।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor January 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 
Bijali बीकानेर राजस्थान
आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
राजस्थान

चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Published March 12, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेरराजस्थान

खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?