Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 1 फरवरी सेे लाभ लेने के लिए अंतिम 3 दिन मौका
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > 1 फरवरी सेे लाभ लेने के लिए अंतिम 3 दिन मौका
बीकानेरराजस्थान

1 फरवरी सेे लाभ लेने के लिए अंतिम 3 दिन मौका

editor
editor Published January 28, 2023
Last updated: 2023/01/28 at 9:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा’ जैसी कल्याणकारी योजना का 1 फरवरी से लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाने के अब अंतिम 3 दिन ही शेष है। योजना के तहत 31 जनवरी तक पंजीकरण नहीं करवाने वाले परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए 3 माह का इंतजार करना पड़ेगा। योजना में जिले के सभी वंचित परिवार स्वयं की एसएसओ आईडी या ई-मित्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा लें, ताकि 1 फरवरी से योजना का लाभ मिल सके। 31 जनवरी के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर नियमानुसार 3 महीने बाद यानी 1 मई 2023 से योजना का लाभ मिल सकेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया सरकार की मंशा है कि अधिकाधिक जन इस योजना में पंजीयन करवा कर आगामी दिनों में इलाज के भारी-भरकम खर्च और चिंताओं से मुक्त हो। पंजीयन करवाने के बाद उन्हें व परिवारजनों को 10 लाख रूपये का निशुल्क इलाज मिल सकेगा। साथ ही 5 लाख रूपए का चिरंजीवी दुर्घटना बीमा भी निशुल्क मिलेगा। जिले के 4 लाख 12 हजार परिवार योजना अंतर्गत लाभान्वित है। शेष 2 लाख 46 हजार परिवारों को योजना में पंजीकृत करवाने के प्रयास किए जा रहे हैँ।

मात्र 850 रूपए मे पूरे परिवार का स्वास्थ्य बीमा

डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सामाजिक-आर्थिक जनगणना-2011, लघु एवं सीमांत किसान, संविदाकर्मियों तथा कोविड-19 अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवारों के लिए बीमा का प्रीमियम सरकार वहन कर रही है। अन्य सभी परिवार मात्र 850 रूपए प्रीमियम जमा करवाकर इस योजना से जुड़ सकते हैं। आमजन इस योजना से जुडे सरकारी व निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor January 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 
Bijali बीकानेर राजस्थान
आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
बीकानेर

आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म

Published March 12, 2026
राजस्थान

चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Published March 12, 2026
बीकानेर

शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?