Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एक एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज,सीसीटीवी में कैद हुई थी अभद्रता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एक एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज,सीसीटीवी में कैद हुई थी अभद्रता
बीकानेरराजस्थान

एक एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज,सीसीटीवी में कैद हुई थी अभद्रता

editor
editor Published January 28, 2023
Last updated: 2023/01/28 at 4:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर में एक प्राइवेट स्कूल संचालक के साथ छह महीने पहले हुई मारपीट के मामले में अब गंगाशहर थाने में यहीं पर एएसआई रहे भवानी दान सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो अब न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसकी जांच थानाधिकारी नवनीत सिंह को सौंपी गई है।एफआईआर में आरोप है कि एएसआई भवानीदान और तीन अन्य कांस्टेबल ने नौ अगस्त 2022 को स्कूल में आकर संचालक लोकेश कुमार मोदी के साथ मारपीट की। जबरन उसे पुलिस जीप में डालकर ले गए। जब एएसआई आए, तब तक किसी तरह की कोई एफआईआर दर्ज नहीं थी। यहां तक कि रोजनामचा भी दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद भी स्कूल में आकर जबरदस्ती की। ये सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए गंगाशहर पुलिस को कई बार रिपोर्ट दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। ऐसे में अदालत में इस्तगासा दायर करके सीआरपीसी के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
निलंबन हो गया था रद्द
स्कूल संचालक के साथ मारपीट के खिलाफ तब बीकानेर के अधिकांश स्कूल संचालक एक मंच पर आ गए। कलक्टरी में विरोध प्रदर्शन किया। एसपी योगेश यादव से मिलकर विरोध दर्ज कराया, तब एएसआई को निलंबित किया गया और कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया। इसके कुछ समय बाद ही एएसआई का निलंबन रद्द हो गया।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
गंगाशहर थाने में एएसआई भवानी दान, कांस्टेबल सतबीर सिंह, अनिल और शिवराज के साथ ही टीसी नहीं देने की शिकायत करने वाले अभिभावक गोविन्द सोनी के खिलाफ एफआईआर करवाई गई है। इसमें अभिभावक का आरोप है कि स्कूल संचालक ने उसे बच्चों की टीसी नहीं दी। जिसकी बाद में शिकायत भी दर्ज करवाई गई।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 
Bijali बीकानेर राजस्थान
आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
बीकानेर

आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म

Published March 12, 2026
राजस्थान

चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Published March 12, 2026
बीकानेर

शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?