Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में सक्रिय लूट गैंग,दुकानदार की रैकी करते, मौका मिलते ही दिनभर की कमाई लेकर पार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में सक्रिय लूट गैंग,दुकानदार की रैकी करते, मौका मिलते ही दिनभर की कमाई लेकर पार
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर में सक्रिय लूट गैंग,दुकानदार की रैकी करते, मौका मिलते ही दिनभर की कमाई लेकर पार

editor
editor Published January 21, 2023
Last updated: 2023/01/22 at 11:13 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । फड़ बाजार में पिछले महीने हुई चोरी में तीन युवक शामिल थे। जिन्होंने पहले रैकी की और बाद में रुपए निकालकर ले गए। दुकान बंद करके हर रोज रुपए घर ले जाने वाले दुकानदारों पर एक खास गिरोह की नजर है। ये गिरोह इन दुकानदारों पर नजर रखता है और मौका मिलते ही रुपयों से भरा बैग पार कर ले जाते हैं। पिछले एक सप्ताह में बीकानेर में ऐसी दो घटनाएं हो चुकी है, जिसमें एक का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

पिछले दिनों फड़ बाजार में दामोदर प्रोविजनल स्टोर से मालिक सीताराम अग्रवाल करीब एक लाख बीस हजार रुपए लेकर जा रहे थे। दुकान के बाहर अपनी स्कूटी पर रुपयों से भरा बैग रखकर दुकान बंद कर रहे थे कि पहले से रैकी कर रहे दो युवक बैग लेकर पार हो गए।

इसी तरह 28 दिसम्बर को फड़बाजार में हनुमानदास श्रीगोपाल फर्म के मालिक राजकुमार पुरोहित की स्कूटी से भी तीन युवक करीब अस्सी हजार रुपए का बैग उठाकर ले गए। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर पता चला कि राजकुमार का काफी समय से पीछा किया जा रहा था। एक बिना नंबर की स्कूटी पर तीन युवक थे, जिसमें दो ने अपना मुंह ढक रखा था और एक का चेहरा खुला था। जैसे ही राजकुमार फल खरीदने के लिए रुका, वैसे ही ये लोग उसके पास से निकले। थोड़ी देर इंतजार करके एक बाइक पर ये तीनों आए और स्कूटी पर रखा हुआ, बैग उठा लिया। बैग ले जाने वालों को पता था कि दुकान की राशि इसी बैग में रखी हुई है। इसके बाद सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि न सिर्फ इस दुकान के आगे बल्कि उससे पहले भी रैकी की गई।

पहले मामले की एफआईआर छह दिन बाद

- Advertisement -

इससे पहले फड़ बाजार से अब तक दो लाख रुपए दो व्यापारियों के यहां से चोरी हो चुके हैं। दोनों व्यापारियों से रुपयों से भरा बैग ले गए। अगर 28 दिसम्बर को हुई घटना पर कोटगेट पुलिस सक्रिय हो जाती तो दूसरी घटना नहीं होती। पहले मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। 28 दिसम्बर को हुई घटना की एफआईआर तीन-चार जनवरी के बीच में दर्ज की गई। अपना रिकार्ड सही रखने के लिए पुलिस ने लापरवाही बरती।

महिला की छीनी थी चैन

इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में दाऊजी मंदिर के पास से एक महिला के गले से सोने की चैन ले गए थे। हालांकि इस घटना में शामिल युवक को पुलिस ने दबोच लिया था। इस महिला पर भी गैंग के सदस्यों ने पहले नजर रखी। इसके बाद अचानक चैन निकाली और दूसरी मोटर साइकिल पर दोस्त के साथ भाग गया। एक किलोमीटर एरिया में ही तीन-चार बड़ी वारदातें हो चुकी है, जिसमें बदमाश रैकी करके चोरी और लूट कर रहे हैं।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर
बीकानेर परकोटे में मीटर बदलने पर बिजली कर्मचारियों और लोगों में हंगामा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म

Published March 12, 2026
राजस्थान

चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Published March 12, 2026
बीकानेर

शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर

Published March 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?