Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान – रेगिस्तान में पहली बार जमी बर्फ, 10 डिग्री गिरा तापमान, इन 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान – रेगिस्तान में पहली बार जमी बर्फ, 10 डिग्री गिरा तापमान, इन 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
बीकानेरराजस्थान

राजस्थान – रेगिस्तान में पहली बार जमी बर्फ, 10 डिग्री गिरा तापमान, इन 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

editor
editor Published January 14, 2023
Last updated: 2023/01/14 at 8:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान में सात दिन बाद एक बार फिर से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अचानक 10 डिग्री तापमान गिरा है। हालात ये है कि सीजन में पहली बार रेगिस्तान के धाेरों पर भी बर्फ जम गई है। वहीं, प्रदेश के तीन शहरों में तापमान माइनस में गया है।

हिल स्टेशन माउंट आबू, फतेहपुर, चूरू में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इससे पहले पारा यहां माइनस में चला गया। बीकानेर में भी तापमान जमाव बिंदू के नजदीक पहुंच गया। बीती रात चली तेज सर्द हवाओं से पूरा प्रदेश ठिठुर गया।

इधर, बीकानेर में तापमान 1 डिग्री तक पहुंचने के कारण इस सीजन में पहली बार वहां बर्फ जम गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब 20 जनवरी तक लोगों को कड़ाके की सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा।
जयपुर मौसम केन्द्र से जारी रिपोर्ट देखें तो आज चूरू में न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां कल तक न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह सीकर के फतेहपुर में भी टेम्परेचर 7.5 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर -3.5 पर दर्ज हुआ। यहां खेतों में सिंचाई के लिए लगे पाइपों और खेतों की सुरक्षा के लिए लगे लोहे के जाल पर बर्फ जम गई। वहीं, मिट्‌टी पर भी ओंस की बूंदे जमी नजर आई।

फतेहपुर, चूरू के अलावा बीकानेर और उसके ग्रामीण इलाकों में भी बफीर्ली हवाओं के कारण पारा जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया। बीकानेर में आज न्यूनतम तापमान 1.1 पर दर्ज हुआ। रेगिस्तानी क्षेत्र जैसलमेर में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। यहां बीती रात न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस विंटर सीजन का यहां का सबसे कम तापमान है।

- Advertisement -

इससे पहले कल दोपहर बाद से पूरे उत्तर-पूर्वी राजस्थान में शीत लहर का दौर शुरू हो गया। जयपुर, अजमेर, नागौर, सीकर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, दौसा समेत कई जिलों में कल दोपहर बाद तेज सर्द हवाएं चली, जिससे इन शहरों में रात का मिनिमम टेम्परेचर गिर गया।
पिछले साल जनवरी महीने में सारे रिकॉर्ड टूटे थे। जनवरी 2022 में महीने में 15 दिन पारा माइनस में और तीन बार पारा शून्य पर रहा था। गत वर्ष की 14 जनवरी को माउंट आबू का अधिकतम तापमान -5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, इस वर्ष 5 जनवरी को सबसे कम तापमान -6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

अभी राहत नहीं
मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम ने बताया कि हिल स्टेशन माउंट आबू में अभी 19 जनवरी तक सर्दी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। आगे न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज होती रहेगी। लगातार बर्फीली शीतलहर चल रही है, इसी वजह से सर्दी बढ़ी है। 19 जनवरी तक इसी तरह से तेज सर्दी रहेगी व पारा जमाव बिंदु और इससे कम रह सकता है।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले एक सप्ताह राजस्थान सर्दी का असर तेज रहेगा। मौसम विभाग ने 15 से 17 जनवरी तक 12 जिलों में तेज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पाली, जोधपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, जयपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा और अजमेर के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेर

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप

Published March 11, 2026
बीकानेर

खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी

Published March 11, 2026
बीकानेर

दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?