Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नाबालिग कार चालक ने 4 जनों को रौदा, महिला को 10 फीट घसीटते हुए ले गया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > उदयपुर > नाबालिग कार चालक ने 4 जनों को रौदा, महिला को 10 फीट घसीटते हुए ले गया
उदयपुरराजस्थान

नाबालिग कार चालक ने 4 जनों को रौदा, महिला को 10 फीट घसीटते हुए ले गया

editor
editor Published January 14, 2023
Last updated: 2023/01/14 at 7:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

उदयपुर। उदयपुर के हिरणमगरी थाना इलाके में एक बेकाबू कार ने चार लोगों को चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से  महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कार को 16 वर्षीय एक नाबालिग चला रहा था। उसके साथ उसके दो दोस्त भी मौजूद थे।
एक नाबालिग ने सडक़ किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में एक महिला गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने नाबालिग को डिटेन कर परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं इस हादसे में सडक़ किनारे खड़े अन्य तीन युवक भी घायल हो गए। मामला उदयपुर के हिरण मगरी थाना इलाके में शुक्रवार शाम 7:30 बजे का है।
इधर, ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि कार 16 साल का नाबालिग चला रहा था जो उसके नानी के नाम थी।

महिला को 10 फीट घसीटते हुए ले गया

थाना अधिकारी राम सुमेर मीणा ने बताया कि टेकरी चौराहा निवासी चंचल शर्मा (37) पत्नी पुष्कर शर्मा शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे पीपली चौराहा से गारियावास की ओर जा रही थी। इसी दौरान सत्यम लाइब्रेरी के बाहर अचानक एक स्पीड में कार आई। चंचल सडक़ किनारे चल रही थी। नाबालिग कार ड्राइवर ने चंचल शर्मा को चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद नाबालिग चंचल को 10 फीट तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान ये हादसा देख मौके पर हल्ला मच गया। अचानक दीवार से टकरा कर कार रूकी। महिला को महाराणा भूपाल हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।
हादसे में महिला चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया। आंख के ऊपर भी करीब 4 से 5 टांके आए है। इसके साथ ही हाथ और गर्दन पर भी चोंट के निशान है।
ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें सामने आया कि तीन युवक लाइब्रेरी के पास ही एक कार के पास खड़े है। कार इतनी स्पीड में थी कि इन्हें कुछ समझ ही नहीं आया और टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। इन तीन में से एक युवक घायल हो गया, जिसे एमबी हॉस्पिटल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई।


Share News

editor January 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर
आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर
श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच
बीकानेर
बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख
बीकानेर
हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?