Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गढ़ गणेश और नगर सेठ को न्योता दे ऊंट उत्सव का प्रचार अभियान किया प्रारंभ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गढ़ गणेश और नगर सेठ को न्योता दे ऊंट उत्सव का प्रचार अभियान किया प्रारंभ
बीकानेरराजस्थान

गढ़ गणेश और नगर सेठ को न्योता दे ऊंट उत्सव का प्रचार अभियान किया प्रारंभ

editor
editor Published January 8, 2023
Last updated: 2023/01/08 at 8:42 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित गढ़ गणेश तथा नगर सेठ मंदिर में पीले चावल तथा आमंत्रण भेंट करने के साथ अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव का प्रचार अभियान रविवार को शुरू हुआ। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चावल पीले किए और दोनों मंदिरों में भेंट किए। इस दौरान सजे धजे ऊंट और रोबीले साथ रहे। वहीं कच्छी घोड़ी नृत्य कर स्थानीय कलाकारों ने माहौल उत्सवमयी कर दिया। नित्या के. और शर्मा ने इस पारंपरिक प्रचार दल को हरी झंडी दिखाकर हेरिटेज रूट में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया। इससे पहले गढ़ गणेश मंदिर में अनिल बोड़ा, कंवर लाल चौहान, श्याम जोशी, गणेश छंगाणी, किशोर कल्ला, अशोक बोहरा और मांगी लाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया। कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रभावी प्रस्तुति आशीष कल्ला और जूलिया ने दी। इस दौरान मश्क वादन भी किया गया। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे रौबीलों और वाद्य यंत्रों को धुन पर आमजन भी थिरकने लगे। इस दौरान पर्यटन अधिकारी पुष्पेंद्र प्रताप, सहायक पर्यटन अधिकारी पवन कुमार शर्मा और योगेश राय, पर्यटन विकास समिति के सदस्य गोपाल बिस्सा, देवस्थान विभाग के राजेश दाधीच, श्याम आचार्य, विजय मोदी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव 13 से 15 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। बीकानेर कार्निवल के साथ इसकी शुरुआत होगी। विभिन्न माध्यमों से समारोह का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Share News

editor January 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान के कई जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान
बीकानेर में गिफ्ट शॉप से ई-सिगरेट बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
crime बीकानेर
आरटीई में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ कक्षा 1 और पीपी-3 में मिलेगा प्रवेश
राजस्थान
राजस्थान में 7759 थर्ड ग्रेड शिक्षक पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी
राजस्थान
राजस्थान तीर्थ यात्रा योजना में आज से आवेदन, जानें पात्रता और लाभ
राजस्थान
नागौर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 10 ट्रेनों का बदला गया रूट
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के पानी में डूबी दो बहनें, तीसरी देखती रह गई
बीकानेर
RPSC सेकंड ग्रेड परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें विषयवार तारीखें और टाइमिंग
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान के कई जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

Published July 18, 2025
crimeबीकानेर

बीकानेर में गिफ्ट शॉप से ई-सिगरेट बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Published July 18, 2025
राजस्थान

आरटीई में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ कक्षा 1 और पीपी-3 में मिलेगा प्रवेश

Published July 18, 2025
राजस्थान

राजस्थान में 7759 थर्ड ग्रेड शिक्षक पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

Published July 18, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?