Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर मे येलो अलर्ट जारी, स्कूलों मे अवकाश आगे बढ़ाया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर मे येलो अलर्ट जारी, स्कूलों मे अवकाश आगे बढ़ाया
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर मे येलो अलर्ट जारी, स्कूलों मे अवकाश आगे बढ़ाया

editor
editor Published January 5, 2023
Last updated: 2023/01/05 at 10:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर में येलो हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर व चूरू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इस भयंकर ठंड के कारण कई जिलों में स्कूलों में अवकाश करना पड़ रहा है। हनुमानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया ने जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 6 से 7 जनवरी तक छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा बुधवार को जारी आदेश में बताया गया है कि हनुमानगढ़ जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने पर कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का 6 जनवरी और 7 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया जाता है। एडीएम देवठिया ने बताया कि उक्त आदेश जिले के समस्त राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। विद्यालय स्टाफ शिविरा कैलेण्डर के अनुसार निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। 7 जनवरी को आयोजित होने वाली पैरेंट्स टीचर मिट (पीटीएम) शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित की जायेगी ।
उधर, अलवर जिले में चल रही शीतलहर के चलते जिला कलक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी ने सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 7 जनवरी तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं। तापमान में गिरावट के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने में परेशानी को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन जिले में शीतलहर को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 
Bijali बीकानेर राजस्थान
आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म
बीकानेर
चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
राजस्थान
शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडर वाहनों पर कड़ी निगरानी, जरूरत पर पुलिस तैनाती
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गैस सिलेंडरों से भरी टैक्सी चालक के ऊपर चढ़ी, मौत
बीकानेर
इलाज के लिए अस्पतालों में भटकता रहा युवक, लापरवाही से मौत का आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
बीकानेर

आरटीई प्रवेश की लॉटरी जारी, 6.34 लाख अभिभावकों का इंतजार खत्म

Published March 12, 2026
राजस्थान

चूरू में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Published March 12, 2026
बीकानेर

शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल के बिजली बिल कैश काउंटर

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?