Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हत्या के प्रयास का मामला तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > हत्या के प्रयास का मामला तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
बीकानेरराजस्थान

हत्या के प्रयास का मामला तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

editor
editor Published January 4, 2023
Last updated: 2023/01/04 at 11:45 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । हत्या के प्रयास के मामले में तीन महीने से वांछित आरोपी को नोखा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मामूली कहासुनी होने पर एक-दूसरे पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला किया था व दोनों पक्षों द्वारा नोखा पुलिस थाना में दर्ज करवाए थे, क्रॉस मुकदमे में पूर्व में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि प्रकरण की घटना के बाद से ही आरोपी सोमलसर निवासी देवाराम जाट गिरफ्तारी के डर से फरार था। जिसकी पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी देवाराम ट्रकों में चला गया तथा अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर फरारी काटी। बुधवार को आरोपी देवाराम को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी देवाराम से मामले की घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एसआई भोलाराम, एएसआई सुरेशसिंह, राजूराम, कानि कृष्ण कुमार, सत्यनारायण शामिल रहे।
दर्ज हुए थे क्रॉस मामले
6 अक्टूबर 2022 को जोरावरपुरा निवासी लालचंद जाट ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि रायसर फाटक के पास से गुजर रहा था। इतने में जोरावरपुरा के ही शंकरलाल, रेवंतराम ने गाली निकाली, तो वो गाडी के पास गया। जहां पूरखाराम, रेवंतराम, शंकरलाल, देवाराम थौरी व 5-7 अन्य लोगों ने घेर कर मारपीट की व गाड़ी से टक्कर मार कर जान से मारने का प्रयास किया।
दूसरी ओर, जोरावरपुरा निवासी शंकरलाल ने भी 5 अक्टूबर 2022 को मुकदमा दर्ज करवाया था कि रायसर फाटक के पास मेरी गाड़ी इनोवा के आगे लालचंद ने अपनी मोटरसाइकिल लगा दी और गाड़ी के पास आकर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। तब उसने भाई रेवंतराम व पापाजी पुरखाराम को फोन कर बुलाया, तो उसके बाद लालाराम जाट, ओमप्रकाश जाट, मुराद व 4-5 अन्य व्यक्ति कैंपर गाड़ी लेकर आए और हम तीनों के साथ लाठी, बर्छा, कुल्हाड़ी व सरियों से मारपीट की और गाड़ी में तोडफ़ोड़ की थी।

Share News
Chat on WhatsApp

editor January 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेर

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप

Published March 11, 2026
बीकानेर

खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी

Published March 11, 2026
बीकानेर

दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?