Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: CM अशोक गहलोत का बड़ा फैसला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > CM अशोक गहलोत का बड़ा फैसला
राजस्थान

CM अशोक गहलोत का बड़ा फैसला

editor
editor Published December 31, 2022
Last updated: 2022/12/31 at 8:45 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर – राजस्थान सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (MGNREGA) योजना के तहत राज्य में कार्यरत संविदा कार्मिकों के मानदेय में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मनरेगा योजना के तहत राज्य में कार्यरत संविदा कार्मिकों के मानदेय में 5 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह वृद्धि 1 नवंबर 2022 से की गई है.

राज्य सरकार वहन करेगी अतिरिक्त वित्तीय भार

इससे राज्य सरकार पर 4.10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा. इसके अनुसार, गहलोत नीत सरकार के निर्णय से योजना के तहत राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत संविदा कर्मियों की आय बढ़ेगी तथा उनका जीवन स्तर और अधिक बेहतर होगा.

उल्लेखनीय है कि अशोक गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मानदेय कर्मचारियों (जिनके मानदेय में प्रतिवर्ष वृद्धि का प्रावधान नहीं है) के मानदेय में वृद्धि के संबंध में घोषणा की थी.

- Advertisement -

लगभग 100 अधिकारियों को वेतनमान पदोन्नति दी

राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) व भारतीय वनसेवा (IFS) के लगभग 100 अधिकारियों को वेतनमान पदोन्नति दी है. पदोन्नति पाने वालों में 50 से अधिक आईएएस अधिकारी शामिल हैं. राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार को इस बारे में आदेश जारी किए. यह पदोन्नति एक जनवरी 2023 से लागू होगी.

अलग-अलग वेतन श्रेणी में दी गई पदोन्नति

इस आदेश के तहत वरिष्ठ आईएएस तन्मय कुमार, अखिल अरोड़ा, आलोक, अपर्णा अरोड़ा, शिखर अग्रवाल व संदीप वर्मा को भारतीय प्रशासनिक सेवा की अबोव सुपरटाइम वेतन शृंखला से मुख्य सचिव वेतन शृंखला में पदोन्नत किया गया है.

अन्य आईएएस को भी विभिन्न वेतन शृंखला में पदोन्नति दी गई है. वेतनमान शृंखला में पदोन्नति पाने वाले आईपीएस अधिकारियों में राजीव कुमार शर्मा व आईएफएस अधिकारियों में प्रियरंजन शामिल हैं.


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर
एमजीएसयू बीएड परीक्षा में सिलेबस से बाहर आया प्रश्नपत्र, छात्रों का विरोध
बीकानेर
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बीकानेर
13 साल से कोमा में युवक को सुप्रीम कोर्ट ने दी पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति
देश-दुनिया
खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत
राजस्थान
हीटवेव के बाद बदलेगा राजस्थान का मौसम, आंधी और बारिश के आसार
बीकानेर
मानसिक तनाव का खौफनाक अंत: दो बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Published March 11, 2026
राजस्थान

मानसिक तनाव का खौफनाक अंत: दो बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या

Published March 11, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Published March 9, 2026
राजस्थान

खाजूवाला में पाक नंबर से बार-बार कॉल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Published March 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?