


मेष : नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन बहुत अनुकूल है। रुका हुआ निजी काम किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। अपने व्यक्तित्व को और बेहतर बनाने के लिए की गई कोशिशों में सार्थकता मिलेगी।
वृष: घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात होने से प्रसन्नता रहेगी। आपसी बातचीत से कई जानकारियां मिलेंगी युवा वर्ग अपनी प्रतिभा को पहचाने। पूरी ऊर्जा के साथ अपने भविष्य संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें।
- Advertisement -
मिथुन : समय अनुकूल है। आज अधिकतर समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। कुछ समय बच्चों के साथ में व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। कोई रुका हुआ सरकारी मामला किसी अधिकारी की मदद से हल करने की कोशिश करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।
कर्क: रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। तथा आपके व्यक्तित्व की सराहना भी होगी। आप जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच-समझकर अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे।
सिंह : प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में उचित समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य आज हल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी विषय में चल रही दिक्कतों का समाधान मिलेगा।
कन्या : दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होगी। सिर्फ भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करें। कर्म प्रधान होने से स्वत: ही भाग्य प्रबल हो जाएगा। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी।

तुला : अपनी प्रतिभा और योग्यता को पहचाने। समय अनुकूल है सिर्फ उसका सही सदुपयोग करने की जरूरत है। कुछ समय बागवानी और प्रकृति के समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। किसी समारोह वादी में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।
वृश्चिक : दिन की शुरुआत में ही अपने खास कार्यों की उचित रूपरेखा बना ले। इससे अस्त-व्यस्त बनी हुई दिनचर्या मे कुछ सुधार आएगा। आपका कर्म और पुरुषार्थ आपकी हर काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे।
धनु : कुछ समय आत्मचिंतन तथा आत्म मनन में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल होगी। तथा अपनी जीवनशैली में भी सुधार आएगा। जरूरत पडऩे पर आपको अपने शुभचिंतकों से उचित मदद भी मिलेगी।
मकर : प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। कुछ खास लोगों के साथ में मुलाकात होगी तथा विशेष मुद्दों पर वार्तालाप भी होगा जो कि सकारात्मक रहेगा। आज आप आराम करने और हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे।
कुंभ : आज दिनभर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। आप अपनी समझदारी द्वारा किसी समस्या का समाधान पाने में भी सक्षम रहेंगे। निकट संबंधियों के साथ भी समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा।
मीन: आज ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही हैं। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ केंद्रित करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आप अपनी मेहनत और योग्यता से निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। किसी नई योजना पर भी कार्य शुरू होगा।