Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हेल्थ सेक्रेटरी ने कोरोना की तैयारियों को लेकर आज बुलाई रिव्यू बैठक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > हेल्थ सेक्रेटरी ने कोरोना की तैयारियों को लेकर आज बुलाई रिव्यू बैठक
Healthजयपुर

हेल्थ सेक्रेटरी ने कोरोना की तैयारियों को लेकर आज बुलाई रिव्यू बैठक

editor
editor Published December 23, 2022
Last updated: 2022/12/23 at 11:26 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर – चीन और जापान में फिर से कोरोना फैलने के बाद राजस्थान भी अलर्ट मोड पर आ गया है। केन्द्र सरकार के निर्देश जारी होने के बाद प्रदेश के हेल्थ डिपार्टमेंट ने सभी जिला कलेक्टर्स को पॉजिटिव आ रहे मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग करवाने के लिए कहा है।

गुरुवार को कोरोना मैनेजमेंट को लेकर नई गाइडलाइन जारी करने के बाद आज हेल्थ सेक्रेटरी ने रिव्यू बैठक बुलाई है। इसमें हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कोविड से निपटने को कितने तैयार हम, बैठक में बताएंगे अधिकारी
राजस्थान में अगर कोरना ब्रेकआउट होता है तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हम कितने तैयार हैं, इसके लिए हेल्थ सेक्रेटरी ने कोविड मैनेजमेंट की रिव्यू आज बुलाई है। इसमें राजस्थान में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयों के स्टॉक संबंधित चीजों पर डिटेल जानकारी ली जाएगी।

हर जिले में होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

कोरोना के जिस सबसे घातक वैरियंट को लेकर कई देश सहमे हुए हैं, वो फिलहाल राजस्थान में भी तो कहीं नहीं पहुंच गया, इसके लिए डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी डॉ. पृथ्वी ने पॉजिटिव केस की जीनोम सिक्वेंसिंग के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी सीएमएचओ को सैंपल भिजवाने के लिए कहा है ताकि कोरोना का कोई अगर नया वैरियंट मिलता है तो उसे डिटेक्ट कर लोगों को अलर्ट किया जा सके।

- Advertisement -

हेल्थ सेक्रेटरी ने ये सैंपल जयपुर और जोधपुर मेडिकल कॉलेज की लैब में भिजवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूर्व में जारी प्रोटोकॉल के तहत पॉजिटिव मरीज के डिटेक्ट होने के बाद उसे आइसोलेट करने और रिपोर्ट आने तक उस पर मॉनिटरिंग रखने के निर्देश दिए हैं।

अभी हर रिपोर्ट में ओमिक्रॉन के वैरियंट डिटेक्ट
जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी लैब में अभी जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जा रही है। पिछले 3-4 माह से हर महीने 70 से 80 सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। कॉलेज में माइक्रो बायोलॉजी की एचओडी और सीनियर प्रोफेसर डॉ. भारती मल्होत्रा ने बताया कि पिछले 5-7 महीने से जितने भी सीक्वेंसिंग किए गए है उनमें ओमिक्रॉन के सब वैरियंट डिटेक्ट हो रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुष्करण समाज सावा 2026: सरकारी सहायता के लिए आवेदन शुरू – Bikaner News
बीकानेर
सीमावर्ती जिलों में बदला मौसम, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी – Weather News
बीकानेर राजस्थान
नागणेची माता मंदिर में दो दिवसीय स्थापना महोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारी – Bikaner News
बीकानेर
NFSA लाभार्थियों को राहत, राजस्थान में शुरू होंगे ग्रेन एटीएम – Rajasthan News
राजस्थान
डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद – National News
देश-दुनिया
जिले के 2114 स्कूलों में कल मेगा PTM व निपुण मेला होगा आयोजित – Bikaner News
बीकानेर
प्रदेश में सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदले, बीकानेर को नया प्रभारी
बीकानेर
एक साल में 5 चालान पर ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है निलंबित – National News
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

सीमावर्ती जिलों में बदला मौसम, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी – Weather News

Published January 22, 2026
राजस्थान

NFSA लाभार्थियों को राहत, राजस्थान में शुरू होंगे ग्रेन एटीएम – Rajasthan News

Published January 22, 2026
बीकानेर

प्रदेश में सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदले, बीकानेर को नया प्रभारी

Published January 22, 2026
HealthMedicalबीकानेर

एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर कल

Published January 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?