Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 16 से 28 दिसंबर जश्न मनाएगी कांग्रेस सरकार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > 16 से 28 दिसंबर जश्न मनाएगी कांग्रेस सरकार
Jaipur

16 से 28 दिसंबर जश्न मनाएगी कांग्रेस सरकार

editor
editor Published December 13, 2022
Last updated: 2022/12/13 at 4:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान की गहलोत सरकार अपनी चौथी वर्षगांठ पर जश्न मनाएगी। 16 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक जयपुर समेत प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। 17 दिसम्बर को गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होंगे। पूर्व संध्या पर 16 दिसम्बर की शाम जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर कल्चरल प्रोग्राम होंगे। रंगारंग कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान लाइव म्युजिक परफॉर्मेंस देंगी। खास बात यह है कि भारत जोड़ो यात्रा से निकलकर राहुल गांधी इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा समेत गहलोत मंत्रिपरिषद सदस्य और पीसीसी पदाधिकारी प्रोग्राम में मौजूद रहेंगे।
17 दिसम्बर को भारत जोड़ो यात्रा नहीं निकाली जाएगी। राहुल गांधी का दौसा जिले में प्रेस कांफ्रेंस करने का कार्यक्रम बना है। सीएम अशोक गहलोत भी 17 दिसम्बर को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और सरकार के 4 साल का लेखा-जोखा जनता के सामने रखेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सरकार की ओर से भी प्रेस वार्ता की जाएंगी। 17 से 28 दिसंबर तक राजस्थान के सभी जिलों में प्रोग्राम होंगे। जिसमें कांग्रेस सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और 4 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर मंत्री-विधायक जाएंगे। विकास के कामों को गांव-ढाणी तक पहुंचाया जाएगा।
सभी कलेक्टर्स और विभागों के सचिवों को 4 साल के प्रोग्राम करने को कहा
मुख्य सचिव उषा शर्मा ने सभी जिला कलेक्टर्स और विभागों के सचिवों को अलग-अलग आदेश जारी कर 4 साल के प्रोग्राम की तैयारियां करने को कहा है। 17 दिसंबर को जयपुर में जवाहर कला केंद्र में विकास प्रदर्शनी की शुरुआत होगी। सरकार 28 दिसंबर तक 28 विभागों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएगी। इसमें श्रम और रोजगार विभाग, खान और पेट्रोलियम विभाग, यूडीएच, ग्रामीण विकास-पंचायतीराज विभाग, पर्यटन विभाग, सूचना-प्रौद्योगिकी विभा, कृषि, पीएचईडी, शिक्षा, उद्योग, पीडब्लूडी, स्वायत्त शासन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, मेडिकल एंड हेल्थ, बिजली, सहकारिकता, महिला और बाल विकास, जेडीए, नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर, आवासन मंडल, वन विभाग, खाद्य विभाग, सूचना जनसंपर्क विभाग, गृह विभाग, परिवहन विभाग, प्लानिंग डिपार्टमेंट, पशुपालन विभाग के तहत विकास कार्यों और उपलब्धियों को बताया जाएगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

Jaipur

भ्रष्टाचार रोकने वाली एसीबी का अफसर ही रिश्वत में पकड़ा गया

Published June 28, 2025
Jaipurराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार का महिलाओं को कई तोहफे, पढ़े पूरी खबर

Published March 7, 2024
Jaipurराजस्थान

लेटलतीफी करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

Published March 4, 2024
Jaipurराजस्थान

भजनलाल सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लिया बड़ा फैसला

Published January 14, 2024
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?