Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विधायक रफीक खान पर क्यों गुस्सा हुए राहुल गांधी, सिक्योरिटी ऑफिसर ने किया किनारे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > विधायक रफीक खान पर क्यों गुस्सा हुए राहुल गांधी, सिक्योरिटी ऑफिसर ने किया किनारे
राजनीति

विधायक रफीक खान पर क्यों गुस्सा हुए राहुल गांधी, सिक्योरिटी ऑफिसर ने किया किनारे

editor
editor Published December 5, 2022
Last updated: 2022/12/05 at 1:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। झालरापाटन में भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट रमेश मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास, नीरज डांगी, प्रताप सिंह सहित कई अन्य नेताओं से सियासी चर्चा की। इस दौरान कई अन्य विधायकों ने भी राहुल गांधी से मिलने का प्रयास किया। यात्रा के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति हो गई जब राहुल गांधी ने बार-बार टोके जाने पर कांग्रेस विधायक रफीक खान पर अपनी नाराजगी जाहिर की। राहुल गांधी की नाराजगी के चलते आसपास चल रहे अन्य नेता भी सकते में आ गए।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान पहले राहुल गांधी के पीछे वाली लाइन में चल रहे थे लेकिन किसी तरीके से वो राहुल गांधी और सचिन पायलट के करीब आ गए। इस दौरान राहुल गांधी किसी अन्य भारत यात्री से चर्चा कर रहे थे तो वहीं विधायक रफीक खान बार-बार राहुल गांधी को टोका टोकी कर रहे थे।
दो बार टोकने पर राहुल गांधी ने कुछ नहीं कहा लेकिन जैसे ही तीसरी बार रफीक खान ने राहुल गांधी से बात करने की कोशिश की तो राहुल गांधी ने रफीक खान को झिडक़ दिया। राहुल गांधी की नाराजगी देखकर रफीक खान ने भी अपने पैर पीछे खींच लिए थे।
राहुल गांधी की नाराजगी और गुस्सा देखकर साथ चल रहे अन्य नेता भी सकते में आ गए, जिसके बाद राहुल गांधी गांधी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने आगे आकर रफीक खान को लाइन से किनारे कर दिया। यात्रा में चल रहे जिन भी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस नजारे को देखा वो सभी हतप्रभ रह गए।
हालांकि उसके बाद रफीक खान राहुल गांधी के आसपास नजर नहीं आए। गौरतलब है कि रफीक खान जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक हैं और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यात्रा के दौरान छोटे बच्चों बच्चियों और स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात करके उनसे संवाद किया था। इसके अलावा यात्रा में चल रहे एनएसयूआई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवे का बड़ा फैसला: अब पहले बनेगा आरक्षण चार्ट, यात्रियों को राहत
बीकानेर
कोलायत में किसान के खेत के मकान में चोरी के बाद आगजनी, लाखों का नुकसान
बीकानेर
बांग्लादेश में हिंदू युवक हत्या मामला: 10 गिरफ्तार, सरकार पर बढ़ा दबाव
बीकानेर
अग्निवीरों को बड़ी राहत, BSF भर्ती में 50% आरक्षण लागू
बीकानेर
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
बीकाणा अपडेट: बिजली कटौती से लेकर अपराध, राजनीति और प्रशासन की बड़ी खबरें
बीकानेर
FSSAI का बयान: अंडे सुरक्षित, कैंसर से जोड़ना भ्रामक दावा
बीकानेर
दिल्ली में ट्रैफिक चालान पर मिल सकती है राहत, एमनेस्टी स्कीम पर विचार
देश-दुनिया

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

नए साल में मोदी कैबिनेट में फेरबदल की आहट, युवा चेहरों को मिल सकता है मौका

Published December 19, 2025
देश-दुनियाराजनीति

लोकसभा में जहरीली हवा पर आज अहम बहस, प्रियंका गांधी रखेंगी मुद्दा

Published December 18, 2025
देश-दुनियाराजनीति

केरल पंचायत चुनाव में बीजेपी की सोनिया गांधी को मिली हार

Published December 13, 2025
देश-दुनियाराजनीति

पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर का लातूर में निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Published December 12, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?