Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हीरे-जेवरात की लूट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया एक दिन के रिमाण्ड पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > हीरे-जेवरात की लूट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया एक दिन के रिमाण्ड पर
crimeबीकानेर

हीरे-जेवरात की लूट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लिया एक दिन के रिमाण्ड पर

editor
editor Published November 16, 2022
Last updated: 2022/11/16 at 8:28 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। सितंबर के अंतिम सप्ताह में बीकानेर में हुई डेढ़ करोड़ रुपए के हीरे-जेवरात की लूट के मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर राजाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। जिसे आज कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस ने एक दिन के रिमाण्ड पर लिया है। इस रिमाण्ड अवधि में पुलिस इस वारदात में किसी और व्यक्ति के साथ होने सहित आरोपी के पूर्व का रिकॉर्ड खंगाले खंगालेगी। हालांकि इस लूट की वारदात में उसी दिन लुटेरों को पकड़ पर्दाफाश कर दिया था। उसके बाद पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही थी। इस अनुसंधान में सामने आया कि बीकानेर से अहमदाबाद के बीच बस चलाने वाले इस ड्राइवर को पता था कि कुछ लोग उसकी बस में करोड़ों रुपए के हीरे-जेवरात लेकर बीकानेर जाते हैं। उसी ने अपने साथियों को बोलकर इस लूट को अंजाम की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान आरोपी रवि मोदी ने बयान दिया कि ट्रेवल्स की बस से आने वाले सोने चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान की सुचना उसे राजाराम विश्नोई ने दी थी। राजाराम विश्नोई उसी बस सर्विस में ड्राइवर था, जिससे जालौर निवासी हीराराम प्रजापत जेवरात लेकर बीकानेर आता था। उसने लगातार रैकी करते हुए लूट गिरोह को सूचना कर दी कि हीरालाल किस दिन और किस बस से बीकानेर आ रहा है। आरोपी रवि मोदी ने पुलिस को बताया कि राजाराम से मेरी जो भी माल मिलें उसमें से पचास प्रतिशत हिस्से में सौदा तय हुआ था। राजाराम के कहने पर ट्रेवल्स की बस जो अहमदाबाद से बीकानेर आती जाती है, उसकी रैकी करते हुए लूट की गई। वारदात के करीब करीब दो महीने बाद पुलिस ने इस मामले में अब राजाराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही ये गिरोह पकड़ा गया, राजाराम को शक हो गया कि उसका नाम आ सकता है। ऐसे में वो बीकानेर से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड सहित अनेक स्थानों पर दबिश दी। साइबर टीम ने भी राजाराम को तकनीकी रूप से पीछा किया। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस लूट की वारदात में पुलिस ने अब तक राजाराम सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ्रघटना के दिन ही बीकानेर जिले के सभी थानाधिकारी को उक्त बोलेरो कैम्पर के पीछे लगा दिया गया था। उसी दिन पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफतार किया और इनसे ही ही सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान बरामद किया गया।


Share News

editor November 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली चोरी पर स्थाई लोक अदालत सिर्फ समझौता करा सकती है: कोटा फैसला
बीकानेर
अनूपगढ़ में ट्रक ने कुचलीं 200 भेड़ें, एक भेड़पालक की मौत
बीकानेर
राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 23 जिला अध्यक्ष घोषित
राजनीति राजस्थान
10 साल में कितना बदला भारत: डिजिटल इंडिया की बड़ी उपलब्धियां
देश-दुनिया
राहुल गांधी के करीबी कुणाल पाटिल ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का थामा दामन
राजनीति
बीकानेर सहित प्रदेश की मंडियां 4 दिन रहेंगी बंद, व्यापारियों का आंदोलन शुरू
बीकानेर
बीकानेर में पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, बस का कर रहा था इंतजार
crime बीकानेर
राजस्थान के 25 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट, उमस से बढ़ी परेशानी
Weather

You Might Also Like

बीकानेर

बिजली चोरी पर स्थाई लोक अदालत सिर्फ समझौता करा सकती है: कोटा फैसला

Published July 1, 2025
बीकानेर

अनूपगढ़ में ट्रक ने कुचलीं 200 भेड़ें, एक भेड़पालक की मौत

Published July 1, 2025
बीकानेर

बीकानेर सहित प्रदेश की मंडियां 4 दिन रहेंगी बंद, व्यापारियों का आंदोलन शुरू

Published July 1, 2025
crimeबीकानेर

बीकानेर में पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, बस का कर रहा था इंतजार

Published July 1, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?