Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिले की यह नगर पालिका बनी हंगामे का अखाड़ा, ईओ के साथ हुई मारपीट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > जिले की यह नगर पालिका बनी हंगामे का अखाड़ा, ईओ के साथ हुई मारपीट
crimeबीकानेरमारपीटराजस्थान

जिले की यह नगर पालिका बनी हंगामे का अखाड़ा, ईओ के साथ हुई मारपीट

editor
editor Published October 31, 2022
Last updated: 2022/10/31 at 3:19 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर।   बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी   की कुछ लोगों ने सीट पर ही पिटाई कर डाली। किसी ने थप्पड़ मारे तो किसी ने लात मारी। दरअसल, यहां एक ही सीट पर दो अधिकारी तैनात है और दोनों के बीच लंबे अर्से से विवाद चल रहा है। ईओ के पद पर पिछले दिनों एक अधिकारी का ट्रांसफर किया गया था लेकिन पहले से पदस्थापित भवानीशंकर व्यास इस पद पर अदालत से स्टे ले आए। इसी कारण एक ही कुर्सी पर बैठने के लिए दोनों अधिकारियों में विवाद था।
सोमवार सुबह भवानीशंकर व्यास पहले पहुंचे और ईओ की सीट पर जाकर बैठ गए। इसके बाद हाल ही में ट्रांसफर होकर आए ललित सिंह देथा सीट पर बैठने के लिए पहुंचे। वहां पहले से व्यास को देखकर वो नाराज हुए। इस पर देथा को सीट पर देखने के इच्छुक लोगों ने व्यास को सीट से हटने के लिए कहा। व्यास ने अदालती आदेश से बैठने की जानकारी दी तो कुछ लोग आगबबूला हो गए। पहले नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन हुआ और बाद में मारपीट शुरू हो गई। यहां तक कि पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने व्यास पर हमला कर दिया। थाप मुक्कों के साथ लातों से मारा गया। बाद में तीन चार सिपाहियों ने व्यास को घेर लिया। फिर भी कुछ लोग घूमकर आए और पिटाई करने लगे।
देथा ने 21 को संभाला कार्यभार
ईओ  की पोस्ट पर ट्रांसफर होकर आए देथा ने 21 अक्टूबर को ही कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद सोमवार को ही दोनों अधिकारी एक सीट पर बैठने की जल्दबाजी में थे। व्यास जल्दी पहुंचे और कुर्सी पर जाकर बैठ गए। इसी से नाराज होकर व्यास के विरोधी लोगों ने हमला कर दिया।
ताला तोडक़र किया प्रवेश
आरोप लगाया जा रहा है कि भवानीशंकर व्यास ने चार्ज नहीं दिया तो स्थानान्तरण से आए नए ईओ देथा ने अधिशासी अधिकारी के रूम का ताला तोडक़र प्रवेश किया।
फर्जी पट्‌टों का है विवाद
दरअसल, श्रीडूंगरगढ़ में करोड़ों रुपए की सम्पत्ति के फर्जी पट्‌टों को लेकर अर्से से विवाद चल रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ लोग बाहुबल के दम पर पट्‌टे लेना चाहते हैं। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि श्वह्र व्यास पट्टों का वितरण नहीं होने दे रहे। दोनों पक्षों के अपने तर्क है, शिकायत है। इस बीच सरकार ने व्यास का स्थानान्तरण कर दिया लेकिन बाद में वो कोर्ट से स्टे ले आए।

Share News

editor October 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक करंट से झुलसा, मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में तीन घंटे की नाकाबंदी, एक दिन में 1679 चालान
बीकानेर
NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड कल सुबह 10 बजे होगा जारी
शिक्षा
अब AI से होगी यूट्यूब पर नाबालिगों की पहचान, 13 अगस्त से शुरू होगी जांच
देश-दुनिया
राजस्थान में 3225 स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती, जानें पात्रता और प्रक्रिया
राजस्थान
बीकाणा अपडेट: बीकानेर में अपराध, आंदोलन और हादसों की दिनभर की बड़ी खबरें
बीकानेर
बीकानेर में युवक को धक्का मारते दिखे अशोक गहलोत, मचा हड़कंप
बीकानेर राजनीति
डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी: पुलिस ने आरोपी का साथी पकड़ा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक करंट से झुलसा, मामला दर्ज

Published July 30, 2025
बीकानेर

बीकानेर में तीन घंटे की नाकाबंदी, एक दिन में 1679 चालान

Published July 30, 2025
राजस्थान

राजस्थान में 3225 स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Published July 30, 2025
बीकानेर

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में अपराध, आंदोलन और हादसों की दिनभर की बड़ी खबरें

Published July 30, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?