


मिथुन : अभी अधिक इंतजार न करते हुए काम करने पर जोर देने की कोशिश करें। जिन बातों में आपको सकारात्मकता नजर आ रही है, उनके लिए प्रयत्न बढ़ाएं। डर वक्त के साथ दूर होगा। खुद पर विश्वास बनाए रखें।
कर्क : अपेक्षा के अनुसार लव लाइफ में बदलाव आएंगे। उत्साह की वजह से जीवन के हर एक काम को बेहतर बनाने की कोशिश करें। जो नाराजगी है, वह दूर होगी।
सिंह : दुविधाएं दूर करने के लिए परिस्थिति पर ठीक से ध्यान देने की कोशिश करें। जरूरी बातें नजरअंदाज न हों, इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अभी के समय में भावनाओं को महत्व देकर आपके द्वारा निर्णय लिए जा सकते हैं।
- Advertisement -
कन्या : बढ़ती भागदौड़ को नियंत्रित रखने की कोशिश करें। जिन जिम्मेदारियों को आप नहीं निभा सकते हैं, उनके बारे में स्पष्ट बातचीत करें। परिवार के लोगों की जरूरत पडऩे पर मदद मांगें। हर एक काम को खुद ही करने की जिद तनाव बढ़ा सकती है।
तुला : चिंता दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। हर एक सवाल का जवाब तुरंत प्राप्त करना आपके लिए अभी संभव नहीं है, इसलिए संयम बनाए रखें। समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयत्न जारी रखें।

वृश्चिक : अपनी क्षमता को ठीक से समझकर आत्मविश्वास बनाए रखें। लोगों की आलोचना के कारण आपके विचार नकारात्मक हो सकते हैं। अपने सपनों को साकार करने से अधिक अन्य लोगों को खुश करने की बेकार कोशिश में आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
धनु : एक ही बात पर ध्यान देते हुए काम करने की कोशिश करें। अभी आप दुखी महसूस करेंगे, लेकिन नकारात्मकता दूर करने की इच्छा बढ़ती हुई नजर आएगी। इस कारण आपके द्वारा प्रयत्न भी उसी दिशा में किए जाएंगे।
मकर : निर्णय में आए बदलाव के कारण परिस्थिति के साथ समझौता करना मुश्किल हो सकता है। कुछ काम अभी रुक सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए खुद को तैयार करके अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।
कुंभ : कठिनाइयों का सामना करने के बाद ही हल प्राप्त होंगे। जीवन से जुड़ी हर एक बात के बारे में जागरूक रहना आवश्यक है। बड़ा निवेश करने से पहले सोच-समझकर करें, किसी का मार्गदर्शन जरूर लें। बड़ी खरीदारी करना अभी संभव नहीं है, इस बात के कारण दुख हो सकता है।
मीन : परिस्थिति सकारात्मक होने के बाद भी आप गलत बातों पर ध्यान दे रहे हैं। परिवार के निर्णय को स्वीकार करके आगे बढऩे की कोशिश करें। प्रॉपर्टी से संबंधित अटके काम आगे बढऩे लगेंगे, इस कारण फायदा हो सकता है।