Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गुरुवार का राशिफल: आज इस राशि के जातकों के दुविधाएं आ सकती है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > गुरुवार का राशिफल: आज इस राशि के जातकों के दुविधाएं आ सकती है
राशिफल

गुरुवार का राशिफल: आज इस राशि के जातकों के दुविधाएं आ सकती है

editor
editor Published October 13, 2022
Last updated: 2022/10/13 at 7:28 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

गुरुवार, 13 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों की दुविधाएं बढ़ सकती हैं। मिथुन राशि के लोगों को अपनी कमाई बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयत्न करने होंगे। सिंह राशि के लिए उलझनें बढ़ सकती हैं।
मेष : विचारों से दुविधा बढ़ती हुई नजर आ रही है। काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। जब तक बातें सुलझती नहीं हैं, तब तक किस दिशा में क्या कदम उठाना है, ये जान पाना कठिन होगा।वृषभ : अधिक जिम्मेदारियां लेने से चंचलता बढ़ सकती है। खुद को स्थिर बनाए रखें। एक-एक काम निपटाने की कोशिश करें। एक वक्त में एक ही बात के बारे में विचार करना आपके लिए जरूरी है।

मिथुन : कमाई बढ़ाने के लिए किस दिशा में प्रयत्न करने हैं, ये सोच-विचार किया जाएगा। एक से अधिक विकल्प प्राप्त होने से शुरुआत में आनंद महसूस हो सकता है, लेकिन किसी एक ही मार्ग को चुनकर उस पर टिके रहना आपके लिए आवश्यक होगा। जो लोग आपको मार्गदर्शन दे सकते हैं, उनके साथ जुडऩे की कोशिश करें।

कर्क : आय बढ़ाने के लिए एक से अधिक स्रोत प्राप्त करने की कोशिश सफल हो सकती है। पैसों से संबंधित बातों में उतार-चढ़ाव नजर आएंगे, आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च होगा। इसलिए इसे नकारात्मक तरीके से न लें।

सिंह : आपके द्वारा लिए गए निर्णय से शुरुआत में उलझनें बढ़ेंगी, लेकिन इन्हीं कठिनाइयों के जरिए आपको अपना असली मार्ग प्राप्त होने वाला है। अभी के समय में किसी भी प्रकार की रुकावट से न डरें। मार्ग चाहे कितना भी कठिन हो, आपको अपने प्रयत्न बढ़ाकर आगे बढ़ते रहना है।

- Advertisement -

कन्या : सेहत संबंधित चिंता होगी। बार-बार आ रहे बदलाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है। निराश होने के कारण आपका काम बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। जीवन की जिन बातों पर नियंत्रण बनाया जा सकता है, अभी केवल उन पर ही ध्यान दें।

तुला : समस्या दूर करने का मार्ग जल्दी ही प्राप्त होगा। खुद पर भरोसा रखें। अंतिम लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम करना होगा। आपकी परिस्थिति धीरे-धीरे बदल रही है। अचानक से बड़ा बदलाव करने की कोशिश न करें।

वृश्चिक : पैसों से जुड़े लेन-देन आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। बड़ी मात्रा में निवेश करना आपके लिए संभव हो सकता है। आगे चलकर बड़ा फायदा हो सकता है। अभी के समय में डिसिप्लिन बनाए रखना, आपके लिए आवश्यक होगा।

धनु : परिवार के लोगों के साथ हो रहे विवाद को सोच-समझकर सुलझाएं। जब तक कोई व्यक्ति मदद नहीं मांगता है, तब तक उसकी समस्याओं का हल खुद होकर देने की कोशिश न करें।

मकर : खुद के हर एक निर्णय का अवलोकन करने की आवश्यकता है। जब तक व्यक्तिगत जीवन में बदलाव नहीं लाएंगे, तब तक अन्य बातों में बदलाव देख पाना संभव नहीं है। दूसरों के लिए कठोर व्यवहार न रखते हुए सौम्य रूप से बदलाव करें।

कुंभ : पुरानी बातों का विचार करके खुद को निराश न करें। परिस्थिति को अपने पक्ष में बदलने की क्षमता आप में है, इसके लिए पुराने विचारों से बाहर निकलना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा। इच्छाएं पूरी होंगी, लेकिन नकारात्मक बातों से बचना होगा।

मीन : कंफर्ट झोन से बाहर निकलकर रिस्क लेने की कोशिश करें। जब तक नई बातों को समझने की कोशिश नहीं होगी, तब तक आपको अपनी क्षमता का अंदाजा नहीं आएगा। अपने विचारों में बदलाव करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा, इसके लिए नए लोगों के साथ जुडऩे की कोशिश करनी होगी।


Share News

editor October 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका
बीकानेर
बीकानेर-अलवर में सेना एरिया में जासूसी, सोलर कैमरों से भेजा जा रहा था डेटा
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं
राजस्थान
एनएच-11 रायसर में टैक्सी लेकर ले गए, ड्राइवर से मारपीट कर लूट
बीकानेर
नागाणेची मंदिर के पास टक्कर के बाद युवकों ने किया हमला
बीकानेर
पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली…
बीकानेर राजस्थान
राजस्थान में नगरीय निकायों का बजट और वित्तीय अधिकार बढ़ेंगे
राजस्थान

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए नए अवसर और खुशियां

Published April 16, 2026
राशिफल

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Published April 15, 2026
राशिफल

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा

Published April 14, 2026
राशिफल

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए जानें कैसा रहेगा दिन

Published April 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?