Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रविवार का राशिफल: आज इन राशियों के जातकों को परिवार का साथ भरपूर मिलेगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > रविवार का राशिफल: आज इन राशियों के जातकों को परिवार का साथ भरपूर मिलेगा
राशिफल

रविवार का राशिफल: आज इन राशियों के जातकों को परिवार का साथ भरपूर मिलेगा

editor
editor Published October 9, 2022
Last updated: 2022/10/09 at 8:36 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

रविवार, 9 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों को कड़ी मेहनत से ही सफलता मिल पाएगी। छोटी सी लापरवाही बड़ी दिक्कत बढ़ा सकती है। मिथुन राशि के लोग योजना के अनुसार काम करेंगे तो लक्ष्य पूरा हो सकता है।मेष : परिवार के साथ दिन सुखद रहेगा। अपने काम को पूरा करने के लिए सही रास्ता और स्रोत प्राप्त होगा। कठिनाइयां दूर करने के लिए मेहनत और लगन से काम करते रहना होगा। काम से जुड़े लक्ष्य जल्दी ही पूरे हो सकते हैं।

वृषभ : तय किए गए लक्ष्य पर काम शुरू करने की जरूरत है। अभी आप अपनी पुरानी क्षमता के अनुसार काम कर रहे हैं, लेकिन ये काफी नहीं होगा। कार्यक्षमता बढ़ाने की कोशिश करें। काम से जुड़ा डर दूर करना आपके लिए जरूरी है। नकारात्मकता से आपकी कार्यक्षमता कम हो रही है, इस बात को समझने की कोशिश करें।

मिथुन :आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। योजना के अनुसार काम करते रहें। परिवार के लोगों से मिल रहा साथ और मार्गदर्शन आपको आगे बढऩे के लिए उपयुक्त साबित होगा। लोगों की योजना को अमल में लाते समय अपने विचार भी उनके सामने रखने की कोशिश करें।

कर्क : दिन भर भविष्य के बारे में चिंता रहेगी। अधिक सोच-विचार करने से बेचैनी बढ़ सकती है। अधिकतर लोग आपके निर्णय का विरोध करेंगे। ये बात जानते हुए भी आप आगे बढऩे की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। विचारों में बदलाव लाकर खुद को आने वाली परिस्थिति के लिए तैयार करना होगा।

- Advertisement -

सिंह: अपनी इच्छा शक्ति जागृत करने की आवश्यकता है। जब तक इच्छाशक्ति नहीं बढ़ेगी, तब तक क्षमता के अनुसार काम कर पाना संभव नहीं होगा। छोटी-छोटी बातों की वजह से खुद को निराश न करें। सही जानकारी प्राप्त करें, लेकिन जानकारी का उपयोग किस तरह से करना है, ये भी सोचना होगा।

कन्या : अपनी तुलना दूसरों के साथ करने से तकलीफ से गुजारना पड़ सकता है। आपकी समस्या का हल आपके पास ही है। इसलिए विचारों की उलझनों से बचें। खुद पर विश्वास बढ़ाने की कोशिश करें। अपने विश्वास के जरिए परिस्थिति को बदल पाएंगे।

तुला : विचारों में खोए रहने से वर्तमान पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप अपनी समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश करें। आपकी कुछ अपेक्षाएं गलत साबित हो सकती हैं। वास्तविकता का ध्यान रखकर सोच-विचार करें।

वृश्चिक : अपने अहंकार को दूर रखकर बिगड़े हुए संबंध सुधारने की कोशिश करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आपको दुख हो सकता है। भावनाओं में बहकर बोली गई बातों के कारण परिस्थितियां कठिन बन सकती हैं।

धनु : करीबी व्यक्ति के इनकार के कारण आपको निराशा होगी। अगर आप अपने काम में आगे बढऩा चाहते हैं तो उस व्यक्ति के साथ बातचीत करके संबंध में सुधार लाने की कोशिश करें।

मकर : यात्रा से संबंधित बनाई गई योजना में थोड़ा बदलाव करने की संभावना बन रही है। ये यात्रा आपके लिए अत्यंत लाभदायक साबित होने वाली है, लेकिन आपको तय किए गए लक्ष्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जा रहे हैं, उसमें सतर्कता बनाए रखें।

कुंभ : वर्तमान और भविष्य की तुलना करने से आपका संयम कम हो रहा है। हड़बड़ी में किसी भी प्रकार का निर्णय न लें, इस बात का ध्यान रखें। अपने विचारों को समझने की कोशिश करें, विचारों में आया हुआ बदलाव आपके लिए सही साबित होगा।

मीन: शांति और धैर्य रखने से पिछले कर्मों का फल प्राप्त हो सकता है। जो तकलीफ हो रही थी, वह अचानक से दूर होगी। आपकी परिस्थिति कठिन होने के बाद भी आप अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रयत्न करेंगे। जो आपको सफलता की ओर ले जा रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ढाणी में भीषण आग से गरीब परिवार का सबकुछ राख, लाखों का नुकसान
बीकानेर
झूठे एक्सीडेंट केस से इंश्योरेंस क्लेम का प्रयास, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर
फर्जी हस्ताक्षर से खाते से करोड़ों की निकासी, बैंक कर्मचारियों पर आरोप
बीकानेर
ट्रक खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, पैसे और वाहन दोनों गायब
बीकानेर
दो मंदिरों में सेंधमारी, चांदी के छत्र और नकदी चोरी
बीकानेर
शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर सरकारी कर्मचारी से 19.81 लाख की साइबर ठगी
बीकानेर
बीकानेर टाउन हॉल किराया वृद्धि का विरोध, कलाकारों ने संघर्ष समिति बनाई
बीकानेर
बीकानेर अनाज मंडी में 4.5 लाख की लूट का खुलासा, मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Published April 11, 2026
राशिफल

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा जानिए

Published April 8, 2026
राशिफल

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए दिन का संक्षिप्त भविष्यफल

Published April 6, 2026
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published April 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?