बीकानेर। इस बार मां दुर्गा सुख-समृद्धि लेकर गज पर पधारेंगी। माता का आगमन एवं प्रस्थान हाथी पर हो रहा है, जो अच्छी बारिश और खुशहाली का संकेत है।
घर-घर घट स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू होगी। दुर्गा मंदिरों में नवरात्र स्थापना होगी। इस बार पूरे 9 दिन मां दुर्गा की आराधना होगी।
घट स्थापना के मुहूर्त
– घट स्थापना का श्रेष्ठ समय – सुबह 6.21 बजे से सुबह 7.57 बजे तक
– अभिजित मुहूर्त – दोपहर 11.55 बजे से 12.42 बजे तक
– शुभ के चौघडिया – सुबह 9.19 बजे से 10.49 बजे तक
घट स्थापना का श्रेष्ठ समय सुबह 6 बजकर 21 मिनट से सुबह 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त में भी घट स्थापना दोपहर 11.55 बजे से 12.42 बजे तक होगी। इस बीच कुमार योग, अष्ट नक्षत्र के अलावा शुक्ल व ब्रह्म योग रहेगा। कुमार योग और ब्रह्म योग दिनभर रहेंगे। शुक्ल योग सुबह 8.04 बजे तक रहेगा।